Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

AIIMS के डायरेक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट, कहा- राजू की हालत क्रिटिकल

नई दिल्लीः दुनिया भर के लोगों को अपने जोक्स और मजाकिया अंदाज से हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव अपने जिंदगी से जंग लड़ रहे हैं। जानकारी के अनुसार राजू श्रीवास्तव कई दिनों से AIIMS में भर्ती हैं। वहीं डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में राजू श्रीवास्तव का उपचार चल रहा है। बता दें कि राजू की सेहत को लेकर अब नई जानकारी सामने आई है।

- Advertisement -

AIIMS के डायरेक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट

बता दे कि AIIMS के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने राजू श्रीवास्तव की स्थिति के बारे में ताजा जानकारी दी है। जिसके लेकर उन्होंने बताया कि राजू की हालत क्रिटिकल है और वो आईसीयू में हैं। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि यह एक पेशेंट और उसकी फैमिली का निजी मामला है। इसलिए वो इस मामले में कुछ भी कमेंट नहीं करना चाहते हैं।

कॉमेडियन के तमाम फैंस मायूस

आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव की गंभीर हालत की खबर सुनकर कॉमेडियन के तमाम फैंस मायूस हो गए हैं। दरअसल, बीते दिन राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू श्रीवास्तव ने कॉमेडियन की हेल्थ के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि राजू की सेहत में सुधार हो रहा है। जिसको लेकर एक सीनियर लेडी डॉक्टर ने राजू की स्थिति देखी है। वहीं उन्होंने कहा कि जो इंफेक्शन विकसित हुए थे। वो अब कम हो रहे हैं।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें