Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

जंतर मंतर पर किसान महापंचायत के लिए दिल्ली सीमा पर पहुंचे किसान,दिल्ली पुलिस ने की सीमाओं पर बेरीकेटिंग !

दिल्ली: संयुक्त किसान मोर्चा ने आज दिल्ली में जंतर मंतर पर किसान महापंचायत करने का एलान किया है। महापंचायत के लिए कई किसान दिल्ली सीमा पर पहुंच चुके है। जबकि दिल्ली पुलिस ने किसानो को महापंचायत करने की अनुमति नहीं दी है। किसान दिल्ली में अंदर प्रवेश न कर सकें इसके लिए पुलिस प्रशासन ने दिल्ली की सीमाओं पर बेरिकेटिंग कर दी है।

- Advertisement -

दिल्ली पुलिस के अधिकारीयों ने बताया है कि किसानों को अनुमति नहीं दी गयी है और इसी के चलते उनको दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा। हालाँकि अधिकारीयों ने ये भी बताया कि जो किसान दिल्ली में प्रवेश कर चुके है वो जंतर मंतर जा सकते है।

दिल्ली के अलावा नई दिल्ली की सीमाओं पर भी बेरिकेटिंग की गई है। किसानों को व उनके ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रकों को नई दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। दिल्ली आने वाले सभी लोगों को चेकिंग के बाद ही दिल्ली के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है। पूरी दिल्ली पुलिस को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। दिल्ली पुलिस अधिकारीयों के अनुसार कुछ किसान और किसान नेता दिल्ली आ चुके है। जो अभी गुरुद्वारों और अन्य धार्मिक स्थलों पर रुके हुए है। तो इन किसानों को जंतर मंतर पर जाने की अनुमति दी जाएगी। लेकिन तय सीमा से अधिक किसानों को जंतर मंतर पर एकत्रित नहीं होने दिया जायेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें