Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

दिवंगत सिद्दू मुसेवाला के माँ बाप करेंगे विरोध प्रदर्शन , बोले पुलिस नहीं दिला पायेगी मेरे बेटे को न्याय !

दिवंगत सिंगर सिद्दू मुसेवाला के माँ बाप पुलिस की कारवाही से संतुष्ट नहीं है। और उन्होंने विरोध प्रदर्शन करने की बात कही है। मुसेवाला की माँ ने कहा है कि अब उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है। पुलिस इस केश की जांच सही तरीके से नहीं कर रही है। पुलिस अभी तक मुख्य आरोपी को नहीं पकड़ पायी है।

- Advertisement -

मुसेवाला के फैंस मानसा गांव में एकत्रित हुए थे इसी दौरान मुसेवाला की मां चरण कौर ने कहा, ‘हमने पुलिस और सरकार का साथ दिया, लेकिन वे हमें न्याय दिलाने में असफल रहे। ऐसा लगता है कि अथॉरिटीज हमारे अच्छे बर्ताव का गलत फायदा उठा रही हैं।’ उन्होंने कहा, ‘अगर हम सभी आरोपियों के गिरफ्तार होने तक अंतिम संस्कार नहीं करते तो अच्छा होता।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘पहले सभी मुझे शेरनी कह रहे थे, लेकिन मैं यह मानूंगी कि तब मैं बहादुर नहीं थी। मैं अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए शेरनी बन गई हूं। अगर लोग हमारा समर्थन करेंगे तो ठीक नहीं तो हम दोनों विरोध करना शुरू कर देंगे।’

बता दें कि पंजाब के मानसा जिले के जवाहर गांव में 29 मई को सिद्दू मुसेवाला की गोली मरकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके साथी गोल्डी बराड़ ने मुसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। हालाँकि पंजाब पुलिस ने बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है।

मानसा एसएसपी गौरव तूरा का कहना है कि पुलिस मुसेवाला को न्याय दिलाने की पूरी कोशिश कर रही है और इस हत्या में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जल्द ही इनके खिलाफ पुलिस चार्ज शीट दायर करेगी और इसके आगे आरोपी को सजा देने का काम कोर्ट का है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें