Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का बड़ा दावा, कहा- भाजपा से मिला ऑफर

नई दिल्लीः शराब घोटाला मामले में फसें दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। सिसोदिया ने कहा कि उन्हें बीजेपी की ओर से ऑफर मिला है। जिसको लेकर दिल्ली के डिप्टी सीएम ने दावा किया है कि बीजेपी ने उन्हें आप को तोड़ने पर सीबीआई और ईडी के सभी केस बंद कराने के लिए ऑफर दिया है।

- Advertisement -

आपतोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI ED के केस बंद करवा देंगे

आपको बता दें कि मनीष सिसोदिया ने इसको लेकर ट्वीट किया है कि उन्होंने लिखा, “मेरे पास भाजपा का संदेश आया है। “आप” तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI ED के केस बंद करवा देंगे। वहीं मेरा भाजपा को जवाब है कि मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं, राजपूत हूं। सर कटा लूंगा, लेकिन भ्रष्टाचारियों-षड्यंत्रकारियों के सामने झुकूंगा नहीं। वहीं मेरे ख़िलाफ़ सारे केस झूठे हैं, जो करना है कर लो।”

गुजरात दौरे से पहले किया दावा

आपको बता दें कि मनीष सिसोदिया ने ये दावा गुजरात दौरे पर निकलने से ठीक पहले किया है। जानकारी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दो दिनों के दौरे पर गुजरात निकले हैं। वहीं सिसोदिया ने इससे पहले ट्वीट किया था। और उन्होंने लिखा, “अरविंद केजरीवाल के साथ 2 दिनों के दौरे पर गुजरात जा रहा हूं। गुजरात की जनता केजरीवाल को मौका देना चाहती है। बता दें कि भाजपा 27 साल से गुजरात में शिक्षा स्वास्थ्य महंगाई के लिए कुछ नहीं कर पाई। जिसे अब हम करके दिखाएंगे”

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें