Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

गोरखपुरः माफिया राजन तिवारी पर एक और केस दर्ज, पुलिसकर्मियों को दी थी जान से मारने की धमकी

गोरखपुरः पूर्व विधायक और बाहुबली राजन तिवारी पर सोमवार को एक और केस दर्ज हुआ है। दरअसल, पूर्व विधायक और बाहुबली राजन तिवारी की बीते 18 अगस्त को एक मामले में पेशी थी। वहीं पेशी के बाद कचहरी से निकलते समय जब पोलिसकर्मी राजन तिवारी को जिला कारागार ले जा रहे थे। इसी दौरान उसने सिपाहियों को गाली देना शुरू कर दिया।

- Advertisement -

पुलिसकर्मियों को डराने के साथ दी जान से मारने की धमकी

बता दें कि बाहुबली राजन तिवारी ने पुलिसकर्मियों को डराने के साथ जान से मार देने की धमकी भी दी। वहीं इस पर कैंट थाने में तैनात सिपाही जय प्रकाश यादव, शरद, सौरभ और सुजीत ने थाना प्रभारी को तहरीर दी जिसके बाद पूर्व विधायक और बाहुबली राजन तिवारी के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया।

कोर्ट से निकलते ही पुलिसकर्मियों की दी गाली

जानकारी के मुताबिक पेशी के बाद कोर्ट से निकलते ही राजन तिवारी ने पुलिसकर्मियों को गाली देना शुरू कर दिया। वहीं जब सिपाहियों ने इसका विरोध किया तो बाहुबली राजन तिवारी ने कहा कि, “तुम लोग मुझे जेल ले जा रहे हो, निकलने के बाद किसी को छोडूंगा नहीं।” इसके बाद सरकारी वाहन के आगे-पीछे चल रहे माफिया राजन तिवारी के समर्थकों और पुलिस के बीच हाथापाई की नौबत आ गई।

सरकारी काम बाधा डालने का केस हुआ दर्ज

बहरहाल, पूर्व विधायक और बाहुबली राजन तिवारी की अपराध कुंडली में सरकारी कार्य में बाधा डालने और सिपाहियों को धमकी देने का एक और मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें