Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Gujrat: CM केजरीवाल का बड़ा बयान, कहा- मनीष सिसोदिया भारत रत्न के हकदार!

नई दिल्लीः गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात में बीजेपी की 27 साल से सरकार है। जिससे उसे बहुत अहंकार आ गया है। वहीं हम एक पॉजिटिव कैम्पेन चला रहे हैं। जिसको लेकर हम कह रहे हैं कि युवाओं के लिए महिलाओं के लिए क्या गारंटी दे रहे हैं। इस दौरान केजरीवाल ने सिसोदिया को दुनिया का सबसे अच्छा शिक्षा मंत्री बताया। वहीं केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया, भारत रत्न के हकदार हैं।

- Advertisement -

दिल्ली में सुनिश्चित की गई फ्री शिक्षा

वहीं, सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में फ्री शिक्षा सुनिश्चित की गई। वहीं दिल्ली में पैदा होने वाले हर बच्चे के लिए शिक्षा उपलब्ध है। इसी तरह का काम पंजाब में शुरू हो गया है। बता दें कि पंजाब सरकार ने 5 महीने में काफी तेजी से काम किया है। वहीं बहुत जल्द वहां स्कूल अच्छे देखने को मिलेंगे। इसी तरह गुजरात के बच्चों को शानदार शिक्षा का हक है। जिसके चलते आज मैं आम आदमी पार्टी की ओर से गुजरात के लोगों को आश्वस्त करने आया हूं। आपको बता दें कि गुजरात में हमारी सरकार बनते ही शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। हम परमानेंट शिक्षकों की भर्ती करेंगे। प्राइवेट स्कूल में फीस को कंट्रोल किया जाएगा।

गुजरात के बच्चों को भी शानदार शिक्षा का हक- केजरीवाल

इससे पहले अहमदाबाद एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के बच्चों को भी शानदार शिक्षा का हक है। अगर हमारी सरकार बनी तो यहां के लोगों को काफी राहत देंगे। वहीं, मनीष सिसोदिया ने सीबीआई और ईडी के मामले में कहा कि काम से रोकने के लिए षड़यंत्र हो रहा है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें