Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

भारत जोड़ो यात्रा के योजनाकार बने अन्ना, राहुल गांधी का करेंगे बेड़ा पार?

नई दिल्लीः 2024 के चुनावी महासंग्राम की तरफ बढ़ रही कांग्रेस अब बीजेपी के खिलाफ उन्हीं हथियारों के प्रयोग की रणनीति पर काम कर रही है। जिनका प्रयोग 2014 में यूपीए सरकार के खिलाफ विपक्ष की ओर से किया गया था। वहीं खास बात ये भी है कि सिविल सोसाइटी के जिन एक्ट्विस्ट्स के जरिए 2014 चुनाव से पहले अन्ना आंदोलन खड़ा किया गया था। अब राहुल गांधी अपनी ऐतिहासिक पदयात्रा के लिए वैसे ही मोहरे सेट कर रहे हैं, और आंदोलन की धार भी वैसी ही पैनी रखने की तैयारी में हैं।

- Advertisement -

सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव समेत तमाम लोग यात्रा में शामिल

आपको बता दें कि कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ने जा रही है। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सिविल सोसाइटी के लोगों से मुलाकात कर उनसे अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने का आग्रह किया। जिसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव, अरुणा राय, मेधा पाटेकर, सैयदा हमीद, पीवी राजगोपाल, बेजवाड़ा विल्सन, देवनूरा महादेवा, जीएन देवी ने कांग्रेस की यात्रा का समर्थन करने का ऐलान किया है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें