Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

भाजपा MLA राजा सिंह हैदराबाद में गिरफ्तार, धर्म विशेष के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी !

हैदराबाद: भाजपा नेता राजा सिंह को मंगलवार को हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी राजा सिंह द्वारा धर्म विशेष के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के आरोप में हुई है। दरअसल राजा सिंह ने एक वीडियो जारी किया था जिसमे वो मुनव्वर फारुकी की आलोचना कर रहे है। इसी वीडियो में वो धर्म विशेष के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते हुए नज़र आ रहे है। इसी वीडियो के विरोध में सोमवार की रात हैदराबाद में कई जगहों पर समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। ‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ (एआईएमआईएम) ने बताया कि हमारे विधायक वृहद हैदराबाद नगर निगम के पार्षद पुलिस थानों पर पहुंचे और राजा सिंह के खिलाफ शख्त कार्यवाही करने की मांग की।

- Advertisement -

कई थानों में दर्ज हुई सिंह के खिलाफ शिकायत

पुलिस ने बताया है कि सिंह के खिलाफ कई थानों में शिकायत दर्ज की गई है। दबीरपुर पुलिस थाने के निरीक्षक जी कोटेश्वर राव ने बताया कि उन्हें सिंह के खिलाफ एक शिकायत मिली है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि भाजपा विधायक ने एक धर्म विशेष के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की हैं।

रिहा होने पर अपलोड करूँगा वीडियो का दूसरा पार्ट

विधायक राजा सिंह का कहना है कि उन्होंने जिस सोशल मीडिया पलटफोर्म पर वीडियो अपलोड किया था उसे वहां से हटा दिया गया है, मै रिहा होने के बाद वीडियो का दूसरा हिस्सा अपलोड करूँगा। गिरफ्तारी के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजा सिंह ने कहा कि ‘उन्होंने यूट्यूब से मेरी वीडियो हटा दी मुझे नहीं पता कि पुलिस क्या करने जा रही है। जब मैं रिहा हो जाऊंगा तो निश्चित तौर पर वीडियो का दूसरा हिस्सा अपलोड करूंगा। मैं यह धर्म के लिए कर रहा हूं। मैं धर्म के लिए मरने को भी तैयार हूं।’

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें