Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

केजरीवाल ने की गुजरात में बड़ी चुनावी घोषणा, कहा हर साल देंगे 15 लाख नौकरियां, गुजरात के हर युवा को रोजगार !

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने गुजरात में बड़ा चुनावी एलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि अगर गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है। तो हमारी सरकार हर साल 15 लाख लोगों को नौकरी देगी इसके साथ गुजरात के हर युवा को रोजगार देने का भी वादा किया है।

- Advertisement -

दरअसल गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले है और इस चुनावी जंग को जीतने के लिए आम आदमी पार्टी गुजरात में खूब जोर सोर से चुनाव प्रसार कर रही है। और इसी चुनाव प्रचार के सिलसिले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं।

केजरीवाल ने भावनगर की रैली में रोजगार को लेकर भर्ती कैलेंडर पढ़कर सुनाया।

अरविन्द केजरीवाल भावनगर में एक रैली को सम्बोधित कर रहे थे उन्होंने अपने सम्बोधन में रोजगार को लेकर भर्ती कैलेंडर पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि दिसंबर में सरकार बनेगी और फरबरी में अप्रैल में नतीजे आने के बाद सबकी पोस्टिंग हो जाएगी। इतना ही नहीं मई में टीईटी-1 और टीईटी-2 की परीक्षा करवाने की भी बात कही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें