Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

43 दिन से अब्बास अंसारी की तलाश में जुटी लखनऊ पुलिस, 8 राज्यों में छापेमारी के बाद भी नहीं चला पता

लखनऊः यूपी के बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा अब्बास अंसारी अभी भी फरार चल रहा है। वहीं उसकी भागना लखनऊ पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक लखनऊ पुलिस आज फिर अब्बास अंसारी को भगोड़ा घोषित करने के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट में अर्जी डालेगी। इससे पहले उसकी अर्जी खारिज हो चुकी है।

- Advertisement -

43 दिन से अब्बास अंसारी की तलाश में जुटी लखनऊ पुलिस

आपको बता दे कि लखनऊ पुलिस 43 दिन से अब्बास अंसारी की तलाश में लखनऊ से लेकर पंजाब और राजस्थान में छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार 14 जुलाई को लखनऊ के एमपी-एमएलए कोर्ट ने अब्बास अंसारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। वहीं 43 दिन में पुलिस की 12 टीमें उत्तर प्रदेश समेत 8 राज्यों में 135 जगहों पर छापेमारी कर चुकी है। लेकिन अब्बास अंसारी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

8 राज्यों में छापेमारी के बाद भी अब्बास अंसारी का नहीं चला पता

जानकारी के मुताबिक 8 राज्यों में छापेमारी के बाद भी विधायक अब्बास अंसारी का पता नहीं चल पाया है। बता दें कि गिरफ्तारी से बचने के लिए ही अब्बास अंसारी ने राष्ट्रपति चुनाव में भी वोट नहीं डाला था। वहीं दो दिन पहले ही अब्बास अंसारी ने कोर्ट में सरेंडर एप्लीकेशन डाली थी। लेकिन 2 घंटे बाद ही अब्बास ने सरेंडर एप्लीकेशन भी वापस ले ली थी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें