Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

ऐसा दिखेगा राम मंदिर गर्भगृह, श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने साझा की ताजा तस्वीरें, यहां देखिए

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

श्री राम नगरी अयोध्या (Ayodhya) में राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने शुक्रवार 26 अगस्त को ट्विटर पर राम मंदिर के प्रस्तावित ‘गर्भ गृह’ की तस्वीरें साझा की है। 13,000 क्यूबिक फीट मकराना संगमरमर के इस्तेमाल से राम मंदिर के गर्भगृह का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने जून में मंदिर के गर्भगृह के निर्माण का शिलान्यास किया था। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार गर्भगृह के दिसंबर 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। गर्भ गृह का पूरा होना राम मंदिर की तीन चरणों की निर्माण योजना में से पहला चरण है। अयोध्या। मंदिर का निर्माण 2024 के अंत तक पूरा होने की संभावना है और मंदिर परिसर का मुख्य निर्माण 2025 तक पूरा होने की संभावना है।

बता दें ट्रस्ट ने निर्माण कार्य की कुछ तस्वीरें साझा कीं। भगवान रामलला के मंदिर निर्माण के लिए बन रहे चबूतरे का करीब 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है। रामलला के मंदिर के चबूतरे को बनाने में 17000 से ज्यादा पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है। प्लेटफॉर्म की ऊंचाई जमीन से 21 फीट ऊपर होगी। रामलला के मंदिर के लिए तराशे गए पत्थरों का लगाने का काम भी शुरू हो चुका है। राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास (Acharya Satyendra Das) ने बताया कि मंदिर का निर्माण इस तरह से किया जा रहा है कि सूर्य की पहली किरण भगवान राम की मूर्ति पर पड़े।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें