Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

शिक्षा भर्ती घोटालाः CBI ने प्रसन्ना कुमार रॉय को किया गिरफ्तार, पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के हैं करीबी रिश्तेदार

पश्चिम बंगालः शिक्षा भर्ती घोटाले में CBI ने पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के एक करीबी रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय जांच एजेंसी ने प्रसन्ना कुमार रॉय नाम के एक बिचौलिए को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस केस में CBI पार्थ चटर्जी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

- Advertisement -

बिचौलिए प्रदीप शिंग को एजेंसी ने पकड़ा

आपको बता दें कि CBI के सूत्रों ने कहा कि बिचौलिए प्रदीप शिंग को एजेंसी ने पहले पकड़ा था। वहीं प्रदीप से पूछताछ के बाद प्रसन्ना कुमार का नाम सामने आया। जिससे सीबीआई को पता चला है कि प्रसन्ना के पास भी शहरभर में अकूत संपत्ति है। वहीं सीबीआई अब इसकी जांच कर रही है।

प्रसन्ना को अलीपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा

जानकारी के मुताबिक आरोपी प्रसन्ना को आज अलीपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिसको लेकर बताया जा रहा है कि शिक्षा भर्ती घोटाले में प्रसन्ना रॉय ने भी अहम भूमिका निभाई थी। वहीं प्रसन्ना पर अपात्र उम्मीदवारों के साथ नियोक्ताओं से संपर्क करने के बदले में पैसे लेने का आरोप लगाया जा रहा है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें