Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, डॉलर के मुकाबले 80 से नीचे पहुंचा भाव

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

डॉलर (Dollar) के मुकाबले रुपया (Rupees) सोमवार को अपने रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। यह डॉलर के मुकाबले रुपये का अब तक का सबसे निचला स्तर है। रुपये में गिरावट की बड़ी वजह यूएस फेड (US Fed) के मुखिया की तरफ से दिए गए संकेत हैं। यूएस फेड के चीफ जेरोम पॉवेल (Jerome Powell) ने शुक्रवार को सेंट्रल बैंकों के साथ हुई मीटिंग में इशारों-इशारों में कहा था कि महंगाई को नियंत्रित करने के लिए ब्याज दरों में अभी ढिलाई संभव नहीं है। इन्हीं संकेतों के बाद रुपया और कमजोर हो गया। एक डॉलर की कीमत अब 80.11 रुपये हो गई है। बता दें, इससे पहले की क्लोजिंग में एक डॉलर की कीमत 79.97 रुपये थी।

वहीं इससे पहले पिछले महीने डॉलर के मुकाबले रुपये ने अपने पुराने सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ा था। तब एक डॉलर की कीमत 80.0650 रुपये थी। आज की गिरावट ने पिछले महीने के रिकॉर्ड को भी तोड़ कर दिया है। बता दें, शेयर बाजार की स्थिति भी सोमवार को शुरुआती कारोबार में काफी खराब है। सेंसेक्स (Sensex) 1466 अंकों की गिरावट के साथ खुला है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें