Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Fire In Hotel Levana: लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल के मालिक गिरफ्तार

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

लेवाना होटल अग्निकांड (Levana Hotel Fire Accident) में लखनऊ पुलिस (Lucknow Police) ने बड़ी कार्रवाई की है। होटल मालिक राहुल अग्रवाल (Rahul Agrawal) और रोहित अग्रवाल (Rohit Agrawal) को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हादसे में चार लोग मारे गए जबकि 8 कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने हादसे पर जांच बैठा दी है। उन्होंने दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की बात कही है।

बता दें राजधानी लखनऊ के हजरतगंज (Hazratganj) में सोमवार सुबह लिवाना होटल में अचानक आग गई। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर आग बुझाने पहुंचे। कमरे में फसें लोग उठते धुएं के बीच बेहोश पाए गए। जिसमें दो लोगों की मौत के साथ कई लोगों को घायल की अवस्था मेंसिविल अस्पताल ले जाया गया। वहीं, मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर की संयुक्त कमेटी को जांच का आदेश दिया है। प्रदेश के उपमुख्मंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) भी घायलों का हालचाल लेने और कहा कि मामले की जांच की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार (DM Suryapal Gangwar) ने बताया- कि होटल में कुल 30 कमरे हैं, इनमें से लोग कमरों में मौजूद थे। पहली मंजिल पर बैंक्वट हॉल है। यहां कई लोग थे। कई लोग सुबह होटल से निकल गए थे। वहीं, लखनऊ के हजरतगंज के होटल लिवाना में आग लगने की घटना पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने जिला अधिकारियों को झुलसे लोगों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के साथ ही मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में तेजी लाने को भी कहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें