Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

प्रदेश के पूर्व मंत्री मलिक कमाल यूसुफ का निधन, अखिलेश यादव ने जताया दुःख

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

समाजवादी पार्टी (SP) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री मलिक कमाल यूसुफ (Malik Kamal Yusuf) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। वह सिद्धार्थनगर जिले की डुमरियागंज विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे। यूसुफ के परिजनों ने सोमवार को उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि वह गंभीर रूप से बीमार थे।

अखिलेश ने ट्वीट कर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ”अत्यंत दुखद। सपा सरकार में मंत्री रहे जनाब कमाल मलिक यूसुफ जी का इंतकाल, अपूरणीय क्षति। दिवंगत आत्मा को शांति दें भगवान। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना। भावभीनी श्रद्धांजलि।”

बता दें यूसुफ के परिजनों ने बताया कि उनका इलाज पहले लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उनकी सेहत में सुधार न होने पर चिकित्सकों द्वारा घर ले जाने की सलाह पर उन्हें डुमरियागंज स्थित आवास पर लाया गया। रविवार को देर रात अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें