Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अरविंद गिरी का निधन

Lakhimpurkhiri: लखीमपुर खीरी (UP) के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अरविंद गिरी(Arvind Giri) का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पार्टी नेताओं के अनुसार गिरि अपनी कार से लखनऊ जा रहे थे, तभी उन्हें बेचैनी महसूस हुई और उन्हें सिधौली के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने गिरि के निधन की पुष्टि की और दुख व्यक्त किया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि यहां तीरथ इलाके के निवासी गिरि (65) के परिवार में उनकी पत्नी सुधा गिरी, दो बेटे और दो ही बेटियां हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और कई मंत्रियों ने भी विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया। बता दें कि गिरि ने सोमवार को कई कार्यक्रमों में भाग लिया था और इसके सर्वेक्षण की निगरानी के लिए गोला गोकर्णनाथ मंदिर भी गए थे।

- Advertisement -

अरविंद गिरी का राजनैतिक सफर

उन्होंने गोला इंटर कॉलेज में एक शारीरिक प्रशिक्षक के रूप में अपना करियर शुरू किया और 1995 में सक्रिय राजनीति में शामिल हो गए, और उन्हें गोला नगरपालिका के अध्यक्ष के रूप में चुना गया।1996 में, उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर हैदराबाद विधानसभा (अब गोला) सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उन्होंने 1996, 2002 और 2007 में सपा विधायक के रूप में विधानसभा में सीट का प्रतिनिधित्व किया। 2017 में, उन्होंने पाला बदल लिया और गोला से भाजपा उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की। गिरि ने 2022 में संपन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी सीट बरकरार रखी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें