Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मुकुल रोहतगी होंगे अगले अटॉर्नी जनरल, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

मुकुल रोहतगी (Mukul Rohatgi) देश के अगले अटॉर्नी जनरल (Attorney General) होंगे। वे एक अक्टूबर से अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करेंगे। मुकुल रोहतगी ने 2014 से 2017 तक केंद्र की मोदी सरकार के पहले तीन वर्षों के दौरान अटॉर्नी जनरल के रूप में पदभार संभाला था। लेकिन जून 2017 में उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अटॉर्नी जनरल के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी निजी प्रैक्टिस शुरू कर दी थी।

बता दें मुकुल रोहतगी केके वेणुगोपाल (KK Venugopal) की जगह लेंगे। वेणुगोपाल का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है। सरकार ने 90 वर्षीय वेणुगोपाल का कार्यकाल एक बार और बढ़ाने की पेशकश की थी। लेकिन बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। वेणुगोपाल ने मुकुल रोहतगी के 2017 में अटॉर्नी जनरल पद से इस्तीफा देने के बाद ही ये पद संभाला था और अब मुकुल, वेणुगोपाल से ही चार्ज लेंगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें