Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

दिल्ली सरकार की शराब नीति को लेकर भाजपा ने फिर किया हमला, कहा घोटाले का स्टिंग सामने आय़ा

दिल्ली:आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार पर एक बार फिर बीजेपी ने हमला किया है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी(sudhansu trivedi) ने कहा कि शराब घोटाले का स्टिंग सामने आया है। उनका कहना है कि इस स्टिंग में आरोपी सुनील अरोड़ा(sunil aroda) ने घोटाले की सारी कहानी बता दी है। किसने कितना पैसा लिया, कैसे घोटाला किया गया।

- Advertisement -

स्टिंग ऑपरेशन के बारे में बताते हुए सुधांशु त्रिवेदी(sudhansu trivedi) ने बताया कि ‘स्टिंग में अमित अरोड़ा(sunil aroda) बता रहा है कि कमीशन सरकार ने तय किया। यही नहीं, शराब घोटाले के पैसे का गोवा और पंजाब के चुनावों में उपयोग किया गया।‘ बीजेपी प्रवक्ता ने आरोप लगाया, ‘5-5 करोड़ रुपए तक की फीस मिनिमम निर्धारित की गई. 5 करोड़ इसलिए रखा गया कि छोटा-मोटा प्लेयर आने न पाए। जबकि यह पॉलिसी इस आधार पर बनाई जाती है कि छोटे-छोटे व्यापारियों को भी काम करने का मौका मिले’

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भी लगाया आरोप

दिल्ली में बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता(adesh gupta) ने आरोप लगाते हुए कहा कि “भ्रष्टाचार की सारी रस्में अरविंद केजरीवाल सरकार निभा रही है और अब वह कोई भी नियम कानून नहीं मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘डायरेक्ट कैश कलेक्शन’ अरविंद केजरीवाल के काम में एक नया फॉर्मूला आया है। उन्होंने शराब के ठेकेदारों से ‘डायरेक्ट कैश कलेक्शन’ किया

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें