Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

खास विमान पर सवार होकर नमीबीया से भारत आयेंगे 8 चीते, विमान पर बनाई गई ये खास पेंटिंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(Narendra modi) का 17 सितंबर को जन्मदिन है। प्रधानमंत्री का यह जन्मदिन खास होने वाला है क्योंकि इसी दिन भारत में विलुप्त हो चुके सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर चीता(cheetah) का भारत में आगमन होगा। दरअसल नामीबिया से भारत में 8 चीते लाये जायेंगे। इन चीतों को लाने के लिए एक खास विमान की व्यवस्था की गई है। चीतों को लाने के लिए खास विमान नामीबिया पहुंच चुका है। जब चीते भारत आ जायेंगे तब प्रधानमंत्री इन चीतों को मध्यप्रदेश के कूनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्दान में छोड़ देंगे।

- Advertisement -

विमान पर बनाई गई खास पेंटिंग

नामीबिया से इन चीतों को जिस विमान से लाया जा रहा है उस विमान को एक खूबसूरत पेंटिंग से सजाया गया है। पूरे विमान के ऊपर टाइगर की एक खूबसूरत पेंटिंग बनाई गई है। नामीबिया से आने वाला यह विमान सबसे पहले जयपुर पहुचेगा इसके बाद चीतों को हैलीकॉप्टर के माध्यम से मध्य प्रदेश के कूनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्दान लाया जायेगा।

 

भारत उच्चायोग ने टवीटर पर शेयर की विमान की तस्वीर

नामीबिया में भारत के उच्चायोग ने ट्विटर पर इस स्पेशल विमान की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा है कि बाघ की भूमि में सद्भावना राजदूतों को ले जाने के लिए बहादुर की भूमि में एक विशेष पक्षी दूत आया है।

Report:Manvendra singh

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें