Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा को सौंपी गयी बड़ी जिम्मेदारी, बने पीएम केयर फंड के ट्रस्टी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(Narendra modi) की अध्यक्षता में हुई PM CARE FUND के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक में टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा(Ratan tata) को PM CARE FUND का ट्रस्टी बनाया गया। मंगलवार को हुई इस बैठक में केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह(Amit shah) और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण(Nirmla sitaraman) भी मौजूद रहीं। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने नये ट्रस्टियों का स्वागत किया। रतन टाटा(Ratan tata) के अलावा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस केटी थॉमस और लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर करिया मुंडा को भी पीएम केयर फंड का ट्रस्टी बनाया गया। बता दें कि 2020 में आयी कोरोना महामारी के दौरान PM CARE FUND बनाया गया था। PM CARE FUND के अध्यक्ष प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी(Narendra modi) हैं।

- Advertisement -

कमाई का बड़ा हिस्सा दान करते हैं रतन टाटा

रतन टाटा(Ratan tata) के बारे में बात करें तो वो सिर्फ एक बिजनेसमैन ही नहीं बल्कि एक दरियादिल इंसान भी हैं। लोग उनको एक आदर्श और प्रेरणास्त्रोत मानते हैं। रतन टाटा(Ratan tata) हमेशा दिल खोलकर दान करते हैं। वो अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा दान में देते हैं।

2020 में हुआ था PM CARE FUND का रजिस्ट्रेशन

PM CARE FUND यानी की प्रधानमंत्री नागरिक साहता और आपात स्थिति राहत कोष का ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन 27 मार्च 2020 को रजिस्ट्रेशन एक्ट 1908 के तहत करवाया गया था। बता दें कि इस ट्रस्ट मे दिया जाने वाला दान पूरी तरह कर मुक्त होता है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि नए ट्रस्टियों और सलाहकारों की भागीदारी से इस फंड की कार्यप्रणाली को व्यापक दृष्टिकोण मिलेगा।

Report:Manvendra singh

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें