Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्मदिन आज, PM मोदी और राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सहित कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Former PM Manmohan Singh) को जन्मदिन दिन की बधाई दी और सार्वजनिक जीवन में उनकी सेवा और योगदान को याद किया।

बता दें राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट किया कि भारत के बेहतरीन राजनेताओं में से एक डॉक्टर मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई। उनकी विनम्रता, समर्पण और भारत के विकास में योगदान जैसी मिसालें बहुत कम मिलती है। उन्होंने कहा कि वह मेरे और करोड़ों भारतीय नागरिकों लिए प्रेरणा हैं। मैं उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं।

वहीं कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने ट्वीट किया कि मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनायें देने में मैं भी खुद को राष्ट्र के साथ जोड़ता हूं। उन्होंने भारत को गौरवशाली स्थिति तक पहुंचाने में नेतृत्व किया। करोड़ों भारतीय नागरिकों के लिए वह अब भी नायक हैं जो बोलते कम हैं और करते ज्यादा है। उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना करता हूं।

आपको बताते चलें कि मनमोहन सिंह आज 90 साल के हो गए हैं। 1990 के दशक में आमूलचूल आर्थिक सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले मशहूर अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह 10 साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें