Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

AAP ने ‘सरयू से संगम’ तक 10 दिनी पदयात्रा का किया ऐलान, जानिए कब और कहां से शुरू होगी यात्रा

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

देश में जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव 2024 नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे ही सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। अब तो लग रहा है कि यह यात्राओं का मौसम है। कांग्रेस (Congress) अपनी ‘भारत जोड़ी यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है, तो आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी अयोध्या (Ayodhya) से प्रयागराज (Prayagraj) तक पदयात्रा की घोषणा की है। यह यात्रा उत्तर प्रदेश (UP) में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले युवाओं को आकर्षित करेगी। आप की इस यात्रा में हिंदू स्वर भी गूंजेंगे, क्योंकि यह श्री राम के तीर्थ केंद्र अयोध्या से शुरू होकर दूसरे तीर्थ कुंभ नगरी प्रयागराज में समाप्त होगा।

Sanjay Singh

वहीं आप के यूपी प्रभारी और सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) के नेतृत्व में पदयात्रा 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शुरू होगी और 10 नवंबर को समाप्त होगी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र सिंह ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का आशीर्वाद लेने के बाद पदयात्रा ‘सरयू से संगम’ तक’ जाएगी। इस दौरान ‘महंगाई भगाओ, रोजगार बचाओ’ जैसे नारे लगेंगे। उन्होंने कहा कि पदयात्रा में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और आम लोग शामिल होंगे। यह देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के बारे में लोगों को जागरूक करने का प्रयास करेगी।

बता दें कि आप प्रवक्ता ने कहा, ‘आप यूपी में अपना आधार मजबूत करने की प्रक्रिया में है। अक्टूबर में हम उम्मीदवारों के चयन पर ध्यान केंद्रित करेंगे। यह यात्रा तब शुरू होगी, जब यह प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में होगी। इसमें उठाए जा रहे दोनों मुद्दों का लोगों से गहरा संबंध है। महंगाई ने हर एक परिवार को प्रभावित किया है, जबकि बेरोजगारी युवाओं के लिए एक गंभीर मुद्दा है।’ 120 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा को 10 दिनों में कवर किया जाएगा और लोगों से बातचीत करने के लिए बार-बार रुकना होगा। पार्टी सूत्रों ने कहा कि पदयात्रा जैसे अभियानों की युवाओं में काफी गूंज है और पार्टी जो उत्तर प्रदेश में खुद को स्थापित करने के लिए काम कर रही है, यह खंड बहुत महत्वपूर्ण होगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें