Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मुलायम सिंह यादव की तबीयत को लेकर नया अपडेट, अखिलेश यादव ने दी बड़ी जानकारी

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश (UP) के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की तबीयत में अब सुधार है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उनसे मिलने पहुंचे सपा के कार्यकर्ताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुलायम सिंह की तबीयत अब पहले से ठीक है। दरअसल, मुलायम सिंह यादव की तबीयत रविवार को बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मेदांता की ओर से बताया गया था कि उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। मुलायम सिंह को यूरिन संक्रमण के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या काफी बढ़ गई थी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते ICU में शिफ्ट किया गया। लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं होने के बाद सीसीयू में भर्ती कराया गया था। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बातचीत कर मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

आपको बताते चलें कि मुलायम सिंह यादव का इलाज ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ नितिन सूद और डॉ सुशील कटारिया की देखरेख में चल रहा है। मुलायम सिंह यादव का 22 अगस्त से अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्हें जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें