Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

UP PET 2022 परीक्षा आज, उमड़ी भारी भीड़, ट्रेनों में अव्यवस्था

UP: उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों में ग्रुप सी की भर्तियों के लिए अनवार्य परीक्षा UP PET 2022 का आयोजन 15-16 अक्टूबर को होना है। आज परीक्षा देने के लिए छात्रों की भारी भीड़ रेलवे स्टेशनों पर जमा हुई है। भीड़ के चलते रेलवे स्टेशनों पर अव्यवस्था फैली हुई है।

- Advertisement -

दरअसल उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आज UP PET 2022 की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा में करीब 37 लाख बच्चों ने आवेदन किया है। बता दें कि इस बार के परीक्षा आयोजन में छात्रों के परीक्षा केन्द्र उनके घर से काफी दूर बनाये गये हैं, कुछ छात्रों के परीक्षा केन्द्र तो उनके घर से 400 से 500 किलोमीटर तक दूर हैं। जिसके चलते छात्रों को केन्द्र तक पहुचने काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बात रेलवे स्टेशनों की तो वहाँ छात्रों की अत्यधिक भीड़ होने की वजह से काफी अव्यवस्था फैली हुई है। सामान्य डिब्बों के अलावा आरक्षित श्रेणी के डिब्बों में भी भीड़ भरी हुई है। परीक्षा केन्द्र तक पहुचने में कोई दिक्कत न हो इसलिए कुछ छात्रों ने अपना रिजर्वेशन पहले ही कर लिया था। लेकिन जब स्टेशन पर पहुचे तो भीड़ होने की वजह से ट्रेन का गेट ही नहीं खोला गया।

Report:manvendra singh

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें