Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

विराट कोहली ने दिया दिवाली का तोहफा, भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाया, पहला मैच जीता

विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन और गेंदबाजों के धारदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने टी-20 वर्ल्ड के पहले मैच में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दे दी है। पाकिस्तान ने जीत के लिए भारत के सामने 160 रन का लक्ष्य दिया था। भारत ने छह विकेट के नुकसान पर यह मैच जीत लिया है। मैच के हीरो रहे विराट कोहली जिन्होंने आज ऐसी पारी खेली की इसे क्रिकेट इतिहास में विराट के सबसे शानदार पारियों में से एक गिना जाएगा।

- Advertisement -A valid URL was not provided.

विराट कोहली ने 53 गेंदों में 82 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने ऐसे ऐसे शाट्स खेले कि दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके साथ ही कोहली ने अपने आलोचकों का मुंह भी बंद कर दिया। और वे क्रिकेट पंडित जो ये दावा कर रहे थे कि टी-20 में अब विराट कोहली के पास करने को कुछ नहीं है, उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए, उन्हें भी मुंहतोड़ जवाब दे दिया है।

इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने एक वक्त 31 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे।

ऐसा लग रहा था कि भारत मैच हार जाएगा लेकिन विराट कुछ और ही इरादे से मैदान पर उतरे थे। उन्होंने हार्दिक के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 78 गेंदों में 113 रन की साझेदारी निभाई और पाकिस्तान के जबड़े से ये मैच छीन लिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें