Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में मनाई गई दीपावली, देखें तस्वीरें

उज्जैन

- Advertisement -

देशभर में दीपावली की धूम शुरू हो गई है। सुबह से ही देश के हर राज्य में दिपावली की धूम देखने को मिल रही है। लोग आज बड़ी संख्या में मंदिरों में भी पहुंचे हैं। सबसे पहले दीपावली उज्जैन के महाकाल मंदिर में मनाई गई। यहां पर इस मौके पर भगवान भोलेनाथ की आरती उतारी गई।

भस्मारती में बाबा महाकाल का पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद उन पर चंदन का उबटन लगाया गया। सुबह होने वाली भस्म आरती में ही पुजारियों ने बाबा महाकाल की फुलझड़ियों से आरती करते हुए दीपावली मनाने का ऐलान किया और शुभकामनाएं दीं। आज महाकाल मंदिर में खास साज सज्जा और श्रृंगार की व्यवस्था की गई है।

मंदिर के गर्भगृह, नंदी हॉल में भी आकर्षक सजावट की गई है। बड़ी संख्या में भक्त देशभऱ से यहां पहुंच रहे हैं। यहां भगवान को 56 भोग भी अर्पित किए गए। इसके बाद भक्तों में उसका वितरण किया गया।

 

बता दें कि हर साल महाकाल मंदिर में ही सबसे पहले दिपावली की शुरुआत होती है। यहां पर पांच दिन तक यह कार्यक्रम होता है। धनतेरस से दीपों का यह कार्यक्रम इस मंदिर में शुरू हो जाता है। इस दौरान देश विदेश से बड़ी संख्या में लोग महाकाल का दर्शन करने पहुंचते हैं।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें