Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

क्या दीपावली पर भी रहेगा सूर्य ग्रहण का साया? जानें कब लगेगा ग्रहण

इस बार दीपावली के साथ ही सूर्य ग्रहण का भी साया देश पर लगने जा रहा है। आज दीपावली है और इसके अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्यग्रहण होगा। सूर्यग्रहण के कारण इस बार गोवर्धन पूजा दीपावली के अगले दिन नहीं हो पाएगी। बल्कि वह अब 26 नवंबर को होगी।

- Advertisement -

इस बार दिवाली के फौरन बाद ही आंशिक सूर्यग्रहण लग रहा है। दीपावली की रात साढ़े 11 बजे से ही सूर्य ग्रहण का सूतक शुरू हो जाएगा।

एक गणना के अनुसार पिछले 1300 वर्षों बाद ऐसा हुआ है कि सूर्य ग्रहण दो प्रमुख त्योहार के बीच पड़ने के साथ बुध, गुरु, शुक्र और शनि सभी अपनी-अपनी राशि में मौजूद रहेंगे। साल का यह आखिरी आंशिक सूर्यग्रहण भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में सूर्यग्रहण दिखाई दे रहा है इसलिए सूतक काल मान्य होगा।

सूर्यग्रहण कब होगा

सूर्य ग्रहण की तिथि: 25 अक्टूबर 2022
सूर्य ग्रहण का समय (भारतीय समयानुसार) : 16:22 से 17:42 तक
सूर्य ग्रहण की समय अवधि:1 घंटे 19 मिनट

यहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

दिल्ली, राजस्थान,पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब,उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड. जम्मू, श्रीनगर, लेह और लद्दाख

यहां कुछ समय के लिए लगेगा सूर्यग्रहण

दक्षिण भारत के हिस्से जैसे तमिलनाडु, कर्नाटक,मुंबई, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और बंगाल

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें