Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

यूपी के मैनपुरी से दिल दहला देने वाली खबर, चाय पीने से दो बच्चों समेत 3 की मौत, जांच जारी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से आज दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां सुबह की चाय पीने के बाद तबीयत बिगड़ने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर चाय पीने से मौत कैसे हो सकती है।

- Advertisement -

मामला मैनपुरी थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला कन्हई का बताया जा रहा है। यहां शिवनंदन के घरआज सुबह भाई दूज की तैयारी चल रही थी। परिजनों के मुताबिक शिवनंदन के ससुर रविंद्र सिंह भी घर आए हुए थे।

ससुर जी के स्वागत में चाय बना लेकिन यह चाय उनके लिए जी का जंजाल बन गया। घर के सभी सदस्य चाय पीकर काम में जुट गए इसी बीच रविंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ी और वे बहोश हो गए। परिजन डर गए और उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे।

इसी बीच शिवनंदन का 6 साल का बेटा शिवांग और पांच का बेटा दिव्यांश भी बेहोश हो गए। आनन-फानन में परिजन तीनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया।

दो सगे भाइयों की मौत के बाद पूरा गांव शोक में डूब गया है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर चाय से ऐसा कैसे हो सकता है। पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद ही वह साफ साफ बता पाएगी कि आखिर इसके पीछे वजह क्या है। फिलहाल जांच जारी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें