Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

केला का इतिहास, उससे होने वाले नुकसान और फायदे | History Of Banana –There Benefits and Harms

केला अपने अच्छे स्वाद के लिए दुनियां भर में मशहूर है। इसका वैज्ञानिक नाम “मूसा एक्यूमिनाटा” है। हिंदू धर्म में केला और उसके पत्तों को पूजा-पाठ में अनेकों तरह से उपयोग किए जाते हैं। मान्यताओं के अनुसार केले के पेड़ में भगवान विष्णु और देवगुरु ब्रहस्पति का वास होता है। इस घर में लगाना शुभ माना जाता है।

- Advertisement -

आज के इस लेख में हम बात करेगें केले के इतिहास के बारे में साथ ही बात करेगें केला खाने से क्या फायदे और नुकसान हैं। पूरी दुनियां में “कैवेंडिश” प्रजाति के केले सबसे ज्यादा खाए जाते हैं केले का इतिहास 7 हजार साल पुराना है जो पापुआ न्यू गिनी में विकसित किया गया था। 327 ईसा पूर्व केला अरबियन द्वारा पश्चिमी देशों में लाया गया था।केला मुख्य रूप दक्षिण पूर्व एशिया में पाए जाते हैं।1834 में केले का उत्पादन पड़े पैमाने पर शुरू हुआ।

कैसे हुआ केले का निर्माण – How Banana was Formed in Hindi


हाल ही में हुई एक स्टडी के अनुसार केले में तीन तरह के जेनेटिक चिन्ह पाए गए जो तीन अलग-अलग जंगली केलों के बताए जा रहे हैं। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि जिन जंगली केलों के जेनेटिक चिन्ह मिले हैं उनकी खोज पूरी दुनियां में अभी तक नहीं हुई। खाने में जिन केलों का इस्तेमाल हम कर रहे हैं वह सात हजार साल पहले “पापुआ न्यू गिनी” द्वारा बिना फर्टीलाईजर करके केले की ब्रीडिंग करके पैदा किया गया था। यह केले बिना बीज के थे।

केले का व्यापार इंडोनेशिया, मलेशिया और फिर भारत में हुआ। केले की नई प्रजातियों को विकसित करने के लिए क्रॉसब्रीड किया गया।केले के प्रकारों में जैसे छोटे केले,मोटे केले,पतले केले,अलग- अलग रंग के केले।बात करें सिर्फ भारत की तो यहां दर्जनों प्रकार के केले पाए जाते हैं।
सयुंक्त राष्ट्र के अनुसार 2015 में वैश्विक केले का निर्यात लगभग 18 मिलियन टन तक पहुंच गया था।अमेरिका के कृषि विभाग की माने तो यह अमेरिकियों का सबसे पसंदीदा ताज़ा फल है।

केले से होने वाले फायदे-Benefits of Banana fruit in Hindi

. केले में ‘मैग्नीशियम’, ‘विटामिन सी’ और ‘बी 6’ पोषक तत्व पाए जाते हैं।केले में कैलोरी की मात्रा कम होती है जिससे वजन को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है। एक औसत आकार के केले में करीब 100 से अधिक कैलोरी होती है जो वजन को कंट्रोल करता है।

. अध्ययनों के मुताबिक प्रतिदिन दो केले खाने से शरीर के आवश्यक पोषक तत्वों की होती है। केला पाचन क्रिया में काफी मददगार साबित होता है क्योंकि इसमें लगभग 3 ग्राम फाइबर पाया जाता है। कच्चे केले में पाए जाने वाला प्रतिरोधी स्टार्ट जो एक फाइबर होता है। यह प्रीबायोटिक के रूप में काम करता है।

. केले में मौजूद पोटैशियम न केवल हृदय को स्वस्थ रखता है। बल्कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करता है और धमनियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

. ऐसा माना जाता है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए केला खाना नुकसानदायक हो सकता है लेकिन शोध बताते हैं कच्चे केले में इंसुलिन प्रतिरोध को सही करने वाले पोषक तत्व होते हैं। इसलिए कच्चा केला इंसुलिन संवेदनशीलता में मदद करता है।

केले से होने वाले नुकसान -Harms of Babana in Hindi

जहां एक तरफ केला खाने के फायदे हैं वहीं दूसरी तरफ केला शरीर के लिए नुकसानदायक भी होता है। प्रतिदिन एक या दो से ज्यादा केला खाना नुकसानदायक होता है। जो लोग वर्कआउट करते हैं वह लोग तीन से चार केले खा सकते हैं लेकिन ज्यादा केले खाना उनके लिए भी नुकसानदायक हो सकता है।

पेट दर्द और एसिडिटी-stomach pain and acidity

खाली पेट केला पेट दर्द और गैस की समस्या पैदा कर सकती है। केले में पाया जाने वाला स्टार्ट को पचने में ज्यादा समय लगता है जिससे पेट दर्द की शिकायत हो सकती हैं और कभी-कभी उल्टी भी होने लगती है।

मोटापा बढ़ता है – Obesity Increases

केले में फाइबर और नेचुरल शुगर होते हैं। दूध के साथ केला खाने से शरीर का वजन और मोटापा बढ़ता है।

कब्ज की समस्या – problem of acidity

अगर आप पका केला खा रहे हैं तो ध्यान रहे वह पूरी तरह से पका हो, आधा अधूरा पका हुआ केला कब्ज की समस्या पैदा करता हैं।

दांतों में सड़न – Tooth Decay

ज्यादा केला खाना ना केवल शरीर के वजन को बढ़ाता है बल्कि दांतों में सड़न भी होनी शुरु हो जाती है। अस्थमा के मरीजों को एक लिमिट में केला खाना चाहिए।

केला कब खाएं कब न खाएं -When eat banana in Hindi

अक्सर लोग पूछते हैं कि रात में केला खाना सही है या नहीं। डाइट एक्सपर्ट्स बताते हैं सर्दियों में रात में केला खाने से सर्दी, जुकाम और बलगम, खांसी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सोने से पहले केला खाने से नींद समस्या होती है। इसलिए रात में भारी खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए।

सुबह के नाश्ते में केले का सेवन

चिकित्सकों का मानना है की सुबह नाश्ते में केले को शामिल किया जा सकता है लेकिन खाली पेट केला नुकसानदायक होता है। इसके साथ ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं। रोज़ाना सुबह व्यायाम करने के बाद खाली पेट नाश्ते में दो केले और दूध का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। जो शरीर को ताकतवर बनाता है। सुबह व्यायाम के बाद दूध के साथ खाली पेट केला खाना सही समय माना जाता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें