Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

13 साल की बच्ची पर जिम्मेदारियों का बोझ,दूध बेचकर पालती है 7 भाई-बहनों का पेट (Chhatarpur 13 year old girl story)

13 साल की उम्र में खेल-कूदने और पढ़ाई की होती है। एमपी के छतरपुर जिले में एक लड़की इस उम्र में घर की पूरी जिम्मेदारियां उठा ली है। उसकी कहानी जानकर पूरी दुनिया उसे सलाम कर रही है। 13 साल की बच्ची दूध बेचकर सात भाई-बहनों को पाल रही है। सभी उससे छोटे हैं। बच्ची और उसके परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा है। मीडिया में खबर आने के बाद अधिकारियों ने कहा है कि इसे हम दिखाते हैं। 13 साल की यह बच्ची सुबह उठते ही काम में लग जाती है।

- Advertisement -

यह पूरा मामला छतरपुर के गठेवरा गांव का है। लड़की दूध बेचकर गुजर बसर कर रही है। साथ ही अपने परिवार की मदद कर रही है। लड़की ने कहा है कि मैं ही सबका भरणपोषण करती हूं। हम छह बहनें और एक भाई हैं। हमारा छोटा सा खेत है। दूध बेचने के लिए 10 किलोमीटर दूर जाती हूं। दूध बेचकर 700-800 रुपए मिलते हैं। उससे जो कमाई होती है, उसी से परिवार का पेट पलता है। इस उम्र में लड़की के हौसले को देखकर गांव के लोग भी हैरान रहते हैं। वह बाइक पर कई केन लेकर बाजार जाती है।

इस काम में उससे छोटी बहन भी थोड़ी मदद कर देती है। खबर सामने आने के बाद छतरपुर जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ चंद्रसेन सिंह का बयान आया है। उन्होंने कहा कि वहां पीसीओ को भेजकर इसकी पूरी जांच कराई जाएगी। अगर उनको शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिलता है तो उन्हें सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

उम्मीद है कि 13 साल की बच्ची को जल्द ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिल जाएगा। ताकि उसकी बहनों की पढ़ाई-लिखाई सही से हो सके। वहीं, छोटी उम्र में वजन के साथ बाइक चलाना भी उसके लिए जोखिम भरा काम है। साथ ही यह गैरकानूनी भी है लेकिन मजबूरी में वह ऐसा कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें