Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

श्रद्धा के प्यार का हुआ खतरनाक अंत,जान देकर चुकानी पड़ी प्यार की कीमत

 

- Advertisement -
Shraddha Murder Case: मुंबई के मलाड की रहने वाली श्रद्धा वाकर की हत्या की साजिश आफताब अमीन ने विगत अप्रैल में मुंबई में ही रच डाली थी। वह जानबूझ कर श्रद्धा को लेकर हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए निकला था, ताकि उनके रिश्ते मधुर हो जाए। हिमाचल प्रदेश में दोनों करीब तीन हफ्ते तक रुके। उसके बाद आठ मई को वे दिल्ली आ गए थे। यहां दो दिन पहले दोनों पहाड़गंज के एक होटल में रुके।

Shraddha Walker Murder Case Accused Aftab Inspired By Crime Show And He Watched Many Crime Web Series - श्रद्धा हत्याकांड: शादी की बात पर आफताब ने किया कत्ल, शव ठिकाने लगाने को

पैसे कम पड़ने पर दोनों साकेत के सैदुलाजाब में एक पीजी में चार दिन रुके। उसके बाद एक दोस्त की मदद से आफताब ने छतरपुर में ऐसी जगह पर किराए पर घर लिया जहां पास में जंगल हो। यह भी बता दें कि इस केस में 18 का एक अजब संयोग सामने आया है। इस केस में श्रद्धा का मर्डर 18 मई की रात को की गई थी और 18 दिनों तक वह शव के टुकड़े को जंगल में फेंकता रहा।

18 मई से अगले 18 दिन तक 'श्रद्धा'को टुकड़ा टुकड़ा दिल्ली भर में बिखेरता रहा आफ़ताब

सोते वक्त गला घोंटकर की हत्या

15 मई से दोनों किराए के घर में रहने लगे। नौ हजार रुपये में किराए पर घर लिया था। चार दिन बाद 18 मई की रात आफताब ने श्रद्धा की उस समय गला घोंटकर हत्या कर दी जब वह गहरी नींद में सो रही थी। ताकि वह शोर नहीं मचा पाए और विरोध नहीं कर सके। वारदात के अगले दिन 19 मई को आफताब पास के मार्केट से फ्रिज व आरी खरीदकर ले आया। आरी से आफताब ने श्रद्धा के शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर दिए, जिससे उसे आसानी से फ्रिज में रखा जा सके।

Shraddha murder case: Accused Aftab inspired by crime show 'Dexter', bought fridge to store body parts

प्रशिक्षण के दौरान मिली थी काटने की ट्रेनिंग

पुलिस अधिकारी का कहना है कि आफताब ने भी मुंबई से स्नातक कर रखा है। साथ ही उसने तीन साल पहले मुंबई के एक होटल में शेफ की नौकरी की थी। नौकरी के दौरान उसने दो सप्ताह का शेफ का प्रशिक्षण लिया था। जिसमें उसे बताया गया था कि अगर उसे पूरा बकरा व मुर्गा दे दिया जाए तो वह उसके किस तरह छोटे-छोटे टुकड़े करे, ताकि उसे आसानी से फ्रिज में रखा जा सके। साफ सफाई आदि के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया था। इससे आफताब को शरीर के टुकड़े करने की बखूबी जानकारी थी।

वेब सीरीज देख कर ही आया था सबूत मिटाने आइडिया

पुलिस का कहना है कि आफताब बचपन से हालीवुड की वेब सीरिज देखने का शौकीन है। उसने हाल ही में वेब सीरिज,’द फैमिली मैन’देखी थी तभी उसने मन में यह प्लान भी कर लिया था कि अगर उसे श्रद्धा की हत्या करना पड़े तब वह सबूत मिटाने के लिए इसी तरह का काम करेगा।

Delhi: सनकी आशिक ने बेरहमी से की प्रेमिका की हत्या, शव के किए 35 टुकड़े

शव के किए 35 टुकड़े

ऐसे में आफताब ने श्रद्धा के शव के आरी से करीब 30-35 छोटे छोटे टुकड़े करने के बाद उसे पालीथीन में भरकर फ्रिज में रख दिया था। उसके बाद 20 मई से हर दिन रात दो बजे पीट्ठू बैग में एक-एक पालीथीन लेकर जंगल में फेंक आता था। शव को निपटाने के बाद आफताब यह सोचकर वहां अकेले रहा था ताकि मुंबई पुलिस उसके ठिकाने के बारे में पता न लगा पाए।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें