Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

यूपी में बाढ़ से हाहाकार, दाने-दाने के लिए मोहताज हैं लोग, राहत और बचाव कार्य में जुटी वायुसेना

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के 24 जिले इस वक़्त बाढ़ की चपेट में हैं। गंगा, यमुना समेत कई उफनती नदियों ने हाहाकार मचाया हुआ है। गर्मी के मौसम में बूंद-बूंद पानी को तरसने वाला बुंदेलखंड अब बाढ़ की तबाही झेल रहा है। वहीं मिर्जापुर और प्रयागराज में जिंदगी सैलाब की कैद में हैं। 8 तारीख से ही गंगा और यमुना दोनों नदियां अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। भारी बारिश ने हालात बद से बदतर कर दिए हैं। इसी बीच प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायज़ा लेने के लिए हवाई सर्वे किया।

- Advertisement -

दाने-दाने के लिए मोहताज हैं लोग

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ से हालात बुरे हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ चुका है। प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों के साथ ही इसकी सहायक नदियां भी उफान पर हैं। बाढ़ से लोगों की हालत इतनी दयनीय हो गई है कि लोग दाने-दाने के लिए मोहताज हैं। पानी का बहाव इतना तेज़ है कि कंक्रीट के मकान भी बह गए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में ग्रस्त लोगों की मदद करने में वायुसेना भी जुट गई है। बनारस में गंगा नदी खतरे के निशान से 85 सेंटीमीटर के ऊपर बह रही है। बाढ़ की वजह से तटवर्ती इलाकों के कई दर्जन गांवों में पानी घुस गया है। जिसकी वजह से लोग घरों को छोड़ पलायन कर रहे हैं।

काशी में तो गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बारिश और बादलों की वजह से वाराणसी में तापमान का पारा 2 दिन में 6 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा गोते लगा चुका है। काशी में हालात का जायजा लेने के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे और उन्होंने लोगों को राहत सामग्री बांटी। जिन रास्तों पर लोग कुछ दिन पहले तक चला करते थे, वहां आज उन्हें जान जोखिम में डालकर तैरना पड़ रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें