Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अखिलेश की करीबी बनीं महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानिए कौन हैं ये ?

लखनऊ

- Advertisement -

सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पार्टी के महिला सभा के अध्यक्ष पद पर प्रवक्ता (महिला सभा) जूही सिंह (Juhi Singh) को मनोनीत किया है।

फोटो : इंटरनेट

आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के महिला सभा के अध्यक्ष पद पर प्रवक्ता (महिला सभा) जूही सिंह (Juhi Singh) को मनोनीत किया है। इसके साथ ही, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर वंदना यादव (Vandana yadav) को नामित किया गया। सपा नेता जूही सिंह का लखनऊ शहर सहित कई जिलों में गहरा प्रभाव है। वह हर एक मुद्दे पर पार्टी का पक्ष रखती हैं। इसके अलावा जूही ने पार्टी में कई ऐसे लोगों को सदस्यता दिलाई है, जिनके आने से पार्टी को बहुत मज़बूती मिली।

फोटो : इंटरनेट

जूही सिंह ने कहा कि, ‘सम्मान और जिम्मेदारी के लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और मेरी प्रेरणा स्रोत डिम्पल यादव का बहुत आभार। पूरी ईमानदारी और निष्ठा और प्रतिबद्धता से मैं समाजवादी पार्टी के लिए देश में कार्य करूँगी।’

सपा की कद्दावर नेताओं में से एक जूही सिंह को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है। जूही सिंह और डिम्पल यादव के भी बहुत अच्छे रिश्ते हैं। 

यह भी पढ़ें : बसपा को मिले तीन नए प्रवक्ता, मायावती का बड़ा फैसला

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें