Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Keshub Mahindra ; अरबपति केशब महिंद्रा का 99 वर्ष की आयु में निधन

Keshub Mahindra ;भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति और आनंद महिंद्रा के चाचा केशव महिंद्रा का 99 साल की उम्र में आज 12 अप्रैल 2023 को निधन हो गया है. उन्होंने 99 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है. इसकी जानकारी INSPACe के अध्यक्ष पवन के गोयनका ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है.अपने ट्वीट में पवन गोयनका ने कि बिजनेस जगत ने आज अपने सबसे महान व्यक्तित्व में से एक केशब महिंद्रा को खो दिया है.

- Advertisement -

 

वह हमेशा बिजनेस, इकोनॉमिक्स और सोशल चीजों को शानदार तरीके से जोड़ने की प्रतिभा रखते थे.केशव महिंद्रा ने 1947 में अपने पिता की कंपनी में काम शुरू किया था और 1963 में वो महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन बने थे। साल 2012 में चेयरमैन के पद से सेवामुक्त हो गए और अपने भतीजे आनंद महिंद्रा को ये पद सौंप दिया।

 

महिंद्रा ने अपने लंबे कार्यकाल में महिंद्रा ग्रुप को सफलता का पहाड़ पढ़ाया। यही वज़ह है की आज महिंद्रा का कारोबार आपको हर जगह दिखेगा.केशब महिंद्रा के नेतृत्व में महिंद्रा ग्रुप ने नई ऊंचाईयों को छुआ और  इसके साथ ही उन्होंने टाटा स्टील, सेल, टाटा केमिकल्स, इंडियन होटल्स जैसे कई कंपनियों में बोर्ड के स्तर पर भी काम किया।

 

साल 2023 के अरबपतियों की लिस्ट में केशव महिंद्रा का नाम भी शामिल था. उन्होंने 48 सालों तक महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन रहने के बाद साल 2012 में पद को छोड़ दिया था. फोर्ब्स की बिलिनियर्स लिस्ट के मुताबिक केशब महिंद्रा अपने पीछे 1.2 बिलियन डॉलर (Keshub Mahindra Net Worth) की संपत्ति छोड़ गए हैं.!

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें