Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

खेती महानायक रामसरन वर्मा ने रामबाबू द्विवेदी से की मुलाकात, किसानों के बेहतर भविष्य पर हुई चर्चा

लखनऊ : दौलतपुर बाराबंकी निवासी और पद्मश्री से सम्मानित प्रगतिशील किसान रामसरन वर्मा ने आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी से उनके बाराबंकी आवास पर मुलाकात की। जिसके बाद रामबाबू द्विवेदी ने रामसरन वर्मा को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य उन्नति खेती को बाराबंकी जिले में नया आयाम दिलाना था और इसी विषय पर चर्चा की गई।

- Advertisement -

किसानों की समस्याओं एवं धान खरीद पर रामबाबू द्विवेदी नें बताया कि धान खरीद पर जिले के क्रय केंद्र पूरी तरह से प्रशासनिक और किसान मोर्चे की निगरानी में रहेंगे। यहां छोटे किसानों को धान खरीद में प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही जिस किसान ने धान की फसल नहीं उगाई और बिचौलियों द्वारा उनकी खतौनी लगा कर धान बेचने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की भागीदारी पाई जाती है, तो सत्यापन के दौरान उनके विरुद्ध संवैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

दोगुनी ऊर्जा से किसानों की लिए निरंतर कार्य

इस मुलाकात के दौरान भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी नें किसानों की निरंतर तरक्की के लिए प्रदेश एवं केंद्र सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए आगामी किसान योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही आश्वासन भी दिया की पहले की तरह वह दोगुनी ऊर्जा से किसानों की लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। जिसके लिए वह प्रदेश के सभी किसानों से किसान संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लगातसर संपर्क में रहेंगे। उनकी हर छोटी बड़ी समस्याओं का संज्ञान लेने के साथ प्रदेश सरकार से किसानों की पैरवी का माध्यम बने हुए हैं।

पद्म पुरस्कारों की लिस्ट में 21 महिलाओं के नाम भी शामिल

आपको बता दें कि 2019 में गणतंत्र दिवस के मौके पर रामसरन वर्मा को पद्मश्री पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 112 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी। इनमें 4 लोगों को पद्म विभूषण, 14 लोगों को पद्म भूषण जबकि 94 लोगों को पद्म श्री पुरस्कार दिया गया था। जिन लोगों को पुरस्कार दिया गया था उस लिस्ट में 21 महिलाओं के नाम भी शामिल थे। पद्मश्री सम्मान पाने वालों में एक नाम बाराबंकी के हरख ब्लॉक के छोटे से गांव दौलतपुर के प्रगतिशील किसान रामसरन वर्मा का भी था। राम सरन वर्मा ने अपने खेतों में केला, टमाटर, आलू, मेंथी के रूप में सोना उपजाने का काम किया था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें