Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

42 साल के हुए Captain Cool , जानिए उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोमांचक बातें !

MS DHoni Birthday-“रांची के राजकुमार” और खेल जगत के जाने माने खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने आज अपने जीवन के 42 वर्ष पूरे किये।
धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान को किसी पहचान की जरुरत नहीं। उन्होंने अपने खेल से ऐसी छाप छोड़ी की अब भारत में ही नहीं पुरे विश्व में लोग उन्हें (Captain Cool) कॅप्टन कूल के नाम से बुलाते है।

- Advertisement -

अगर MS Dhoni की संपत्ति की बात की जाए तो उनका नाम दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में शामिल है। करीब 1040 की संपत्ति के साथ वह कई ब्रांड्स के एम्बैसडर भी हैं।

धोनी जहाँ अपने बल्ले से IPL (आईपीएल) में रनों की बौछार करते हैं ,वैसे ही अपने बिज़नेस में भी काफी तरक्की कर रहे हैं। माहि के खुदके कई रेस्टोरेंट भी हैं। ब्रांड एंडोर्स्मेंट के ज़रिये भी माहि करोड़ो कमाते हैं।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी – Mahendra Singh Dhoni ने अपने स्कूल टाइम से क्रिकेट खेलना शुरु कर दिया था लेकिन इंडियन टीम का हिस्सा बनने में उन्हें कई साल लग गए। लेकिन जब महेंद्र सिंह धोनी को हमारे देश की तरफ से खेलने का मौका मिला, तो इन्होनें इस मौके का बखूबी इस्तेमाल किया और धीरे-धीरे खुद को क्रिकेट की दुनिया में स्थापित कर लिया.

Dhoni भारत के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर –

यही नहीं महेंद्र सिंह धोनी – MS Dhoni की गिनती अब भारत के सर्वश्रेष्ठ किक्रेटरों में की जाती है जिन्होनें सीमित ओवरों में भी भारतीय टीम की अच्छा नेतृत्व किया। महेंद्र सिंह धोनी ने 11 सितंबर 2007 से 4 जनवरी 2017 तक भारतीय क्रिक्रेट टीम में कप्तानी निभाई और 2008 से 28 दिसंबर 2014 तक टेस्ट क्रिक्रेट टीम में कप्तान रहे।

साहसी और रोमांचक व्यवहार और यूनीक हेयरस्टाइल वाले महेंद्र सिंह धोनी भारत के एक लोकप्रिय क्रिकेटर और मार्केटिंग आइकन भी बन चुके हैं।

महेंद्र सिंह धोनी – Mahendra Singh Dhoni एक सफल आक्रामक दाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं जिन्हें अपनी प्रतिभा पर थोड़ा भी घमंड नहीं हैं इसलिए वे भारत में चहेते क्रिकेटर भी हैं।

धोनी की कप्तानी में भारत ने जीते ख़िताब –

महेंद्र सिंह धोनी उन कप्तानों में से एक हैं जिन्होनें जूनियर और इंडिया ए क्रिकेट टीमों के रैंकिंग में राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। मिस्टर धोनी एक रोल-मॉडल और पिन-अप स्टार भी हैं।
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी – MS Dhoni पहले ऐसे विकटकीपर हैं जिन्होनें टेस्ट मैच में कुल 4 हजार रन बनाए थे इनसे पहले कभी किसी विकेट कीपर ने इतने रन नहीं बनाए थे। इस तरह धोनी ने टेस्ट मैचों में रिकॉर्ड बना लिया था।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के दौरान कुल 27 टेस्ट मैच हुए थे जिसमें धोनी के नाम सबसे सफल भारतीय टेस्ट कप्तान होने का रिकॉर्ड दर्ज है| इनकी कप्तानी के दौरान भारतीय टीम ने नीचे लिखे गए वर्ल्ड कप जीते थे जिसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी पहले ऐसे कप्तान बन गए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें