Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Flipkart से मिलेगा अब पर्सनल लोन , 30 सेकंड में मिलेगी मंजूरी !

मुंबई- वालमार्ट के खुदरा विक्रेता मंच फ्लिपकार्ट ने एक्सिस बैंक के पर्सनल लोन की सुविधा अब अपने मंच पर देने की घोषणा की। फ्लिपकार्ट ने एक बयान में कहा था कि अब कोई भी व्यक्ति 3 साल के लिए 5 लाख तक का पर्सनल लोन एक्सिस बैंक से फ्लिपकार्ट के जरिये ले सकता है।

- Advertisement -A valid URL was not provided.

 

फ्लिपकार्ट पर 45 करोड़ से ज्यादा लोग रजिस्टर्ड हैं। बताया जा रहा है कि ग्राहकों को 30 सेकंड अंदर पर्सनल लोन की मंजूरी मिल जाएगी। यह घोषणा उस बीच की गयी थी जब आरबीआई RBI रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड जैसी अधिक जोख़िम वाली सुविधाओं की वृद्धि पर चिंता जताई थी।

 

 

फ्लिपकार्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज अनेजा ने कहा कि ‘हमारा ई-कॉमर्स मंच पहले से ही बाई नाउ पे लेटर (बीएनपीएल), समान मासिक किस्त (EMI) और क्रेडिट कार्ड जैसी वित्तीय सुविधाएं देता है।” एक्सिस बैंक के अध्यक्ष एवं ‘डिजिटल कारोबार बदलाव’ के प्रमुख समीर शेट्टी ने कहा कि बैंक इस साझेदारी के माध्यम से ग्राहकों के व्यापक वर्ग को ऋण सुविधा प्रदान करेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें