Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

पत्नी की हत्या कर खाया उसका दिमाग सर को बनाया ‘ऐश ट्रे’

मैक्सिको में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसका भेजा खाया और उसके सर के एक हिस्से को सिगरेट की राख रखने वाली ‘ऐश ट्रे’ बनाया।

मैक्सिको सिटी: मैक्सिको के एक व्यक्ति की भयावह अपराध की घटना ने सबको झकझोर दिया। जहां एक पति ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी को न सिर्फ मारा डाला बल्कि उसके भेजे को टाको में रख कर खा गया, साथ की सर के एक हिस्से को सिगरेट की राख रखने के लिए ‘ऐश ट्रे’ की तरह इस्तेमाल किया। आरोपी के मुताबिक ये सब उसने शैतान के कहने पर किया। रिपोर्ट्स के अनुसार यह शख्श शैतान की पूजा करता था।32 साल के इस व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 29 जून को नशीला पदार्थ खिलाकर इसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और हत्या के बाद इसने शव के साथ जो किया वो दिल को दहलाने वाला है। आरोपी पति की पहचान अल्वारो के रूप में हुई है, वहीं उसकी मृतक पत्नी का नाम मारिया मोंटसेराट है। रिपोर्ट के अनुसार उस शख्स ने अपनी पत्नी का भेजा टाको में रखकर खाया। आपको बता दें टाको रोटी जैसी मैक्सिकन डिश का नाम है। वहीं उसके सिर का उपयोग ऐश ट्रे के रूप में कर रहा था। रिपोर्ट के अनुसार पति अल्वारो और उसकी पत्नी मारिया की शादी को एक साली से भी कम समय हुआ था और उनकी पिछली शादी से पांच बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी 12 साल की है और सबसे बड़ी 23 साल की।

- Advertisement -

शव के किये टुकड़े

पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने शव के छेनी-हथोड़ी से छोटे-छोटे टुकड़े कर दिए और उसे पॉलिथीन में भर दिया और शव के कुछ हिस्से को उसने गड्डे में फेक दिया। बाकी के बचे टुकड़ों को घर में ही रख लिया। उसके इस अपराध का पता तब चला जब उसने अपने अपराध को खुद अपनी सौतेली बेटी को बताया। उसने अपनी सौतेली बेटी से कहा ‘आओ और अपनी माँ को ले जाओ…. उसे पहले ही मार डाला है।’

शैतान ने कहा ऐसा करने को

पुलिस पूछताछ में अल्वारो ने अधिकारियों को बताया कि उसने यह भीषण अपराध सांता मुएर्टे और एक शैतान के आदेश पर किया। सांता मुएर्टे को मृत्यु का अवतार कहा जाता है। मैक्सिको और पड़ोसी देश अमेरिका में इनकी पूजा होती है। स्थानीय लोगों ने इस शख्स की क्रूरता पर इसका नाम ‘प्यूब्ला का नरभक्षी’ दिया है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें