Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Stretch marks removal : इन 4 चीज़ों को अपनाएं, छू-मंतर हो जाएंगे स्ट्रेच मार्क्स

लखनऊ : महिलाएं और पुरुष दोनों ही मोटापे के बाद पड़े स्ट्रेच मार्क्स (stretch marks) से काफी परेशान रहते हैं। दोनों को स्ट्रेच मार्क्स हो सकते हैं, जो कि त्वचा में तेजी से बदलाव होने के कारण होते हैं। कभी किसी को मोटापे की वजह से स्ट्रेच मार्क्स की दिक्कत होती है तो महिलाओं को प्रेगनेंसी (pregnancy) की वजह से भी इस दिक्कत का सामना करना पड़ता है। हल्के स्ट्रेच मार्क्स नज़र में नहीं आते हैं। जबकि गहरे स्ट्रेच मार्क्स आसानी से दिखते हैं। सबसे ज्यादा कूल्हे, कमर, ब्रेस्ट (breast) और अंडरआर्म (underarm) के पास स्ट्रेच मार्क्स की समस्या होती है। आज हम आपको स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के घरेलू उपाय बताने वाले हैं।

- Advertisement -
फोटो : इंटरनेट

स्ट्रेच मार्क्स के कारण

  • गर्भावस्था
  • तेजी से वजन बढ़ना या घटना
  • कॉर्टिकोस्टेरॉयड (corticosteroid) दवाओं का सेवन
  • ब्रेस्ट एनलार्जमेंट सर्जरी (breast enlargement surgery)
  • सी-सेक्शन सर्जरी (c-section surgery), आदि

घर पर स्ट्रेच मार्क्स हटाने का तरीका

घर पर स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए इन उपायों को अपनाए :-

नारियल तेल

हेल्थलाइन के मुताबिक, स्ट्रेच मार्क्स (stretch marks) हटाने के लिए नारियल तेल काफी बेहतरीन है। जो बहुत जल्दी इन निशानों का दिखना कम कर देता है। अगर आपको नारियल तेल से एलर्जी (allergy) नहीं होती है, तो आप रोजाना स्ट्रेच मार्क्स पर शुद्ध नारियल तेल लगाएं। इससे निशान की लालिमा कम होगी।

चीनी

अंडरआर्म के आसपास स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए चीनी का सेवन करें। यह निशानों को हल्का करने में काफी मददगार साबित हुई है। इसके लिए 1 कप चीनी को 1/4 नारियल तेल या बादाम तेल में मिलाएं। साथ ही इस मिक्सचर में थोड़ा नींबू का रस डाल लें। अब इस मिक्सचर से 8 से 10 मिनट स्ट्रेच मार्क्स पर हल्के हाथ से रब करें। इसके बाद गुनगुने पानी से उस जगह को धो लें।

फोटो : इंटरनेट

एलोवेरा

लोग स्ट्रेच मार्क्स रिमूवल क्रीम (stretch marks removal cream) के बारे में खोजते हैं, लेकिन आप इसकी जगह एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप एलोवेरा का ताजा पत्ता लेकर उसके अंदर का जेल निकालें और इस जेल को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाकर 20 से 40 मिनट छोड़ दीजिए, फिर उसे धो लें।

आलू से हटाएं निशान

त्वचा के निशान हटाने के लिए आलू का इस्तेमाल भी किया जा सकता है, क्योंकि इसे भी एक ब्लीचिंग एजेंट (bleaching agent) की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। आप एक आलू लेकर उसे ग्रेट (कद्दू कस) कर लीजिए। इसके बाद इसे निचोड़कर रस निकाल लीजिए। अब वापिस इस रस को कसे हुए आलू के साथ मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। आपको इससे काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें