Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

भारत की सुनहरी सुबह, देश पर हुई मेडल्स की बरसात, एक ही दिन में 4 मैडल झोली में गिरे

लखनऊ : आज देश- विदेश सभी जगह श्रीकृष्णा जन्माष्टमी की धूम मची हुई है। भारत के लिए भी आज के दिन की शुरुआत बेहद खास और सुनहरी रही क्योंकि टोक्यो पैरालिम्पिक्स में भारत पर मेडल्स की बरसात हुई है। भारत के नाम गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज तीनों कैटेगरी के मेडल रहे।

- Advertisement -

अवनि लेखरा ने गोल्ड जीतकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। टोक्यो पैरालंपिक में देश की झोली में पहला गोल्ड डालने वाली खिलाडी अवनि लेखरा हैं, जिन्होंने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल फाइनल मुकाबले को जीतकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। शूटिंग में भारत का यह पहला गोल्ड मेडल है। अवनि ने न सिर्फ गोल्ड जीता बल्कि विश्व रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। उन्होंने फाइनल मुकाबले में 249.6 पॉइंट हासिल किए, जो दिसंबर 2018 में यूक्रेन की इरिना शेटनिक के बनाए गए विश्व रिकॉर्ड के बराबर हैं।

अवनि लेखरा

भारत के हिस्से में कुल 7 मेडल

आज देश के लिए दूसरा मेडल योगेश कठुनिया लेकर आए हैं। भारतीय खिलाड़ी योगेश कठुनिया ने डिस्कस थ्रो F56 में सिल्वर मेडल पर कब्ज़ा किया है।

योगेश कठुनिया

योगेश के बाद जैवलिन थ्रो में भारत के देवेंद्र झाझरिया ने भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।

देवेंद्र झाझरिया

इतना ही नहीं देवेंद्र झाझरिया के साथ-साथ सुंदर सिंह ने भी जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीता है।

सुन्दर सिंह गुर्जर

बीते दिन भी टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल और निषाद कुमार ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाने का कारनामा किया था। इसी के साथ टोक्यो पैरालंपिक में भारत के हिस्से में कुल 7 मेडल आ चुके हैं।

हमारे साथ जुड़ने क लिए Link पर क्लिक करें : https://liveupnews24.com/?page_id=557

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें