Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

जन क्रांति यात्रा : मुलायम दिखे पुराने अंदाज में, कार्यकर्ताओं को दिया विजय मंत्र

लखनऊ

- Advertisement -

लम्‍बी बीमारी से स्वस्थ हो रहे समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) एक बार फिर से राजनीति में सक्रिय होते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को जनवादी जन क्रांति यात्रा के समापन के मौके पर वे अचानक सपा मुख्‍यालय पहुंच गए। मुलायम सिंह ने अगले साल यूपी में होने वाले विधानासभा चुनाव 2022 (UP Assembly Elections 2022) के चलते कार्यकर्ताओं को विजय मंत्र दिया। उन्‍होंने कहा कि सपा ही सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ सकती है और सभी को अधिकार दिला सकती है। मुलायम के अचानक पार्टी कार्यालय आने से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व उनके बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के चेहरे पर नई चमक दिखाई पड़ी। उन्‍होंने अपने सम्‍बोधन में कहा कि, ‘नेताजी का यहां आना सोने पर सुहागा हो गया।’

फोटो : इंटरनेट

काफी समय बाद आज मुलायम फिर से अपने पुराने अंदाज में नजर आए और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सफेद कुर्ता-धोती और सिर पर लाल टोपी, कार्यकर्ताओं ने वर्षों बाद अपने नेता को इस तरह देखते ही नई ऊर्जा से भर उठे। मुलायम सिंह ने कहा कि सपा की सरकार बनाकर इस क्रांति यात्रा का मकसद पूरा करें। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में अलग-अलग यात्राएं चल रही है। एक यात्रा का समापन सैफई में हो चुका है और आज जन क्रांति पार्टी की यात्रा का समापन हो रहा है।

फोटो : इंटरनेट

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा से प्रदेश की जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। वर्तमान सरकार ने किसानों की कर्जमाफी का वादा पूरा नहीं किया। एलपीजी  सिलेंडर महंगा हो गया है। डीजल, पेट्रोल के दाम रोज बढ़ते ही जा रहे हैं। भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। ऐसी सरकार नहीं चाहिए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें