Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

टोक्यो पैरालिम्पिक्स में भारतीय सूरमाओं ने गाड़े झंडे, जीते पदक

लखनऊ

- Advertisement -

टोक्यो पैरालिम्पिक्स में भारत का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। भारत की झोली में एक के बाद एक मेडल्स की बरसात हो रही है। शुक्रवार का दिन भारत के लिए बेहद अच्छा साबित हो रहा है। एथलीट प्रवीण कुमार ने सिल्वर मैडल और अवनि लेखरा ने ब्रॉन्ज़ मैडल भारत के नाम कर तिरंगे की आन और उसकी शान को फिर एक बार दुनिया भर में बढ़ाया है। लाखों-करोड़ों भारतीयों का सीना फिर एक गर्व से फूल गया है। आपको बता दें कि प्रवीण कुमार का ये ऐतिहासिक पदक है।

फोटो : एथलीट प्रवीण कुमार

भारत के एथलीट प्रवीण कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक में इतिहास रच दिया है। उन्होंने पुरुषों की टी-64 स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक जीता है। इस मुकाबले में नोएडा के रहने वाले प्रवीण ने 2.07 मीटर की छलांग लगाई और दूसरे स्थान पर रहे। ब्रिटेन के ब्रूम एडवर्ड्स जोनाथन ने 2.10 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। प्रवीण कुमार की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी।

भारत की झोली में दिन का दूसरा मेडल अवनि लेखरा ने डाला है। अवनी लेखरा ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर एयर राइफल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। यह टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में अवनी लेखरा का दूसरा मेडल है। इसके साथ ही अब टोक्यो पैरालंपिक में भारत के पदकों की संख्या 12 पहुंच गई है। अवनी लेखरा ने 50 मीटर एयर राइफल के 3P SH1 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। महज 19 साल की उम्र में अवनी लेखरा ने ऐसा कमल कर दिखाया है जो शायद बड़े-बड़े न कर सकें।

फोटो : अवनि लेखरा

टोक्यो पैरालंपिक में भारत अब तक 12 मेडल जीत चुका है जिनमें दो स्वर्ण, छह रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। पैरालिम्पिक्स में भारत का ये अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यानी पिछले सभी पैरालंपिक गेम्स का रिकॉर्ड काफी अंतर से पीछे छूट चुका है। फिलहाल पदक तालिका में भारत 36वें स्थान पर है। भारत ने 1968 में पैरालंपिक में हिस्सा लेना शुरू किया था। तब से लेकर 2016 तक भारत के कुल 95 एथलीट्स 12 मेडल्स ही हासिल करने में सफल हो पाए। लेकिन इस साल भारतीय खिलाडियों ने मेडल्स की भरमार कर दी है।

यह भी पढ़ें : जानिए कौन थे टीवी के चमकते स्टार सिद्धार्थ शुक्ला, जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

क्या था 7 करोड़ का सवाल, जिसकी वजह से छोड़ना पड़ा अमिताभ का KBC, क्या आप जानते हैं उत्तर?

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें