Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

इन 3 राशि के लोग होते हैं प्रेम विवाह में भाग्यवान, देखें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

लखनऊ

- Advertisement -

हमारी आज की पीढ़ी बहुत काबिल और समझदार है। वे अपने फैसले लेना खुद पसंद करते हैं, ऐसे में विवाह एक बहुत ही बड़ा पहलु होता है। प्रेम विवाह करना आज की पीढ़ी को बहुत भाता है। सब चाहते हैं, भविष्य में उनका विवाह उस व्यक्ति से हो जिसे वह अच्छे से जानते हो, जो उन्हें और उनकी हर बात को समझे।  प्रेम विवाह करने वालों को बहुत समय मिल जाता है एक दूसरे को समझने का,एक दूसरे की पसंद-नापसंद को अच्छे से जानने का। वे चाहते है उनका लाइफ पार्टनर उन्हें प्यार दे, सम्मान  दे। लेकिन अगर पहले के जमाने की बात की जाए तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं था। पहले जमाने में माता पिता ही रिश्ता पक्का कर देते थे, साथ ही कई बार तो शादी से पहले लड़का व लड़की एक दूसरे को देखते भी नहीं थे। लव पार्टनर के प्यार के साथ दोनों परिवारों की रजामंदी हो तब यह शादी सफल होती है।

फोटो : इंटरनेट

ज्योतिषशास्त्र बताते हैं ऐसी राशियों के बारे में जिनका भाग्य उनके प्रेम विवाह को सफल बनाने में काफी सहायता करता है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का अध्ययन किया गया है। राशि के हिसाब से व्यक्ति के गुण, स्वभाव, भविष्य के बारे में जानकारी की जा सकती है। ज्योतिषी बताते है, सप्तम स्थान विवाह का योग्य होता है। हिंदू धर्म मे दो प्रकार के विवाह होते हैं- ब्रह्मा विवाह, प्रेम विवाह। जब सप्तम का संबंध 3,5,9,11,12 भाव के साथ बनता है, तब जातक प्रेम विवाह करते हैं। कभी-कभी प्रेम को अपनी मंजिल नहीं मिल पाती हैं और जल्दबाजी में शादी कर लेते हैं, ये शादी फिर बाद मे टूट जाती है। चलिए जानते हैं तीन राशियों के बारे में जो प्रेम विवाह मे भाग्यवान होती हैं।

मेष

मेष राशि वाले जातकों का राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है। इस राशि के लोग बहुत ही मैत्री भाव वाले होते हैं। इस राशि के लोग हर जगह लोगों से काफी जल्द घुल मिल जाते है और फौरन ही किसी भी महफ़िल की जान बन जाते हैं। मेष राशि वाले लोग आकर्षक,ऊर्जावान होते हैं और उनसे हर कोई बहुत जल्दी ही प्रभावित हो जाता है। ये लोग अपने रिश्ते में सम्मान बना कर रखते हैं और समझदारी से दिक्कतों का समाधान भी निकाल लेते हैं। खुले विचारों के कारण शादी के शुरुआती दिनों में उनको अपने जीवन में कुछ अनबन का सामना भी करना पड़ सकता है। हालांकि धीरे-धीरे वे उस वातावरण में ढल जाते हैं।

मकर

मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इस राशि के लोग अपनी शादी के लिए काफी ईमानदार रहते हैं और वो अपने जीवनसाथी से भी इसी प्रकार की ईमानदारी की उम्मीद करते है। अपने गुणों में निपुढ होते हैं और अपने परिवार वालों से अधिकतर प्रसन्न रहते हैं और अपने परिवार वालों को सदैव खुश रखते है। इस राशि के जातकों को भविष्य में जीवनसाथी का सहयोग काफी मिलता है और इस राशि के लोगों का प्रेम विवाह हमेशा सफल ही रहता है। इस राशि के लोग प्रेम विवाह के मामले में बहुत ज्यादा भाग्यशाली होते हैं।

कुंभ

कुंभ राशि के जातक बहुत ही बुद्धिमान व ज्ञानी होते हैं। इस राशि के लोग अपने जीवन से जुड़े हर फैसले बहुत सोच समझ कर लेते हैं। कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं। इस राशि के लोग ज्यादातर प्रेम विवाह ही करते हैं। वही कुंभ राशि के लोगों का गृहस्थ जीवन भी काफी खुशहाल होता है। इस राशि के लोग अपने जीवनसाथी को काफी वक्त देते हैं और परिवारजन की शान होते हैं। कुंभ राशि के जातकों का वैसे तो अपने जीवनसाथी के साथ एक गहरा और बहुमूल्य रिश्ता होता है लेकिन कभी-कभी आपसी असहमति के चलते धीरे-धीरे रिश्तों में थोड़ी सी खटास आ जाती है। इस राशि के जातकों को बिना मतलब की लड़ाइयों और झगड़ो को नजरंदाज करना ही उनके पारिवारिक जीवन के लिए फायदे का सौदा होगा।

यह भी पढ़ें : नमक से भाग्य जाएगा चमक और चेहरे पर आएगी दमक, जानें इसके लाभकारी उपाय

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें