Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

स्वाधीनता दिवस पर देशभक्ति के रंग में डूबी रही घाटी, आतंकी के भाई ने भी फहराया तिरंगा !

श्रीनगर। स्वाधीनता दिवस के अवसर पर घाटी से कई ऐसी तस्वीरें आईं जो वहां के सकारात्मक बदलाव और बदलते कश्मीर की छटा बिखरे रहीं थीं. नेताओ के अलावा आम नागरिकों में भी स्वाधीनता दिवस के प्रति उत्साह दिखा। यही नहीं बन्दुक उठा चुके आतंकियों के परिजनों में भी तिरंगा दिखा। वह फोटो सोसल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

- Advertisement -

विदित हो कि चार साल पहले कश्मीर से एक ही झटके में केंद्र की मोदी सरकार ने कश्मीर को विशेष अधिकार देने वाले आर्टिकल 370 को खत्म कर दिया था. इसके साथ बही बदलाव की बयार का असर 77वें स्वतंत्रता दिवस खूब नजर आया जिसका जिक्र किया गया. . स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आईएएस शाह फैजल भी बदलाव को देख दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हैं. यही नहीं नरेंद्र मोदी सरकार और बीजेपी को जम्मू-कश्मीर, हिन्दुत्व, साम्प्रदायिकता, असहिष्णुता जैसे मुद्दे पर घेरने वाली जेएनयू की पूर्व उपाध्यक्ष शहला रशीद ने कश्मीर मुद्दे पर केंद्र की तारीफ करके सबको चौंका दिया है. शहला रशीद ने कहा है कि इस बात को स्वीकार करना भले ही असुविधाजनक हो लेकिन सच ये है कि आज कश्मीर में मानवाधिकार रिकॉर्ड में सुधार हुआ है. सरकार के एक ही फैसले ने कश्मीरियों के पहचान का संकट खत्म कर दिया।

77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम को देखने के लिए महिला-पुरुषों की लंबी कतार लगी थी. लोग हाथों में तिरंगा लिए कतार में लगे थे, कोई धक्का-मुक्की नहीं, आराम से आयोजन स्थल में पहुंच रहे थे. कश्मीरी आरती टिक्कू ने फोटो-वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि मैं अविश्वास से अपनी आंखों को रगड़ रही हूं. 77वें स्वतंत्रता दिवस के लिए श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम के बाहर आम कश्मीरी महिला-पुरुषों की लंबी कतार! मेरा भारत महान…

कश्मीर की स्थिति को देख आईएएस का रूतबा छोड़कर राजनीति में हाथ आजमाने, फिर धारा 370 हटने के बाद एक बार फिर से आईएएस की नौकरी करने वाले कश्मीर के शाह फैजल भी स्थिति से अवाक नजर आते हैं. बख्शी स्टेडियम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के परेड की सलामी लेते हुए फोटो के साथ तिरंगे की रोशनी से नहाए लाल चौक और बड़ी संख्या में तिरंगा हाथों में लेकर रैली निकाल कश्मीरियों की तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि कश्मीर में आज कुछ अभूतपूर्व हुआ है. मैने या हममे से किसी ने भी जीवन में ऐसा नहीं देखा. लोग 15 अगस्त को ऐसे मना रहे हैं, जैसे ईद हो.

एक और कश्मीरी हीना नजीर भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगे की रोशनी से नहाए घंटा घर की तस्वीर साझा करते हुए लिखती हैं कि श्रीनगर में तिरंगे की रोशनी आर्टिकल 370 के समाप्त होने के बाद के कश्मीर की यात्रा की सशक्त निशानी है. कश्मीर शांति और देशप्रेम को अपनाते हुए भविष्य के जगमगाते रास्ते पर चल पड़ा है.

हीना नजीर ने एक और कश्मीर की तस्वीर या कहें वीडियो साझा किया है, जिसे बहुत से लोगों ने भी साझा किया है. इसमें हिज्बुल के आतंकी जावेद मट्टू के भाई रईस मट्टे के अपने सोपोर स्थित अपने घर में स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले तिरंगा लहराते दिखाया गया है. रईस का कहना है कि पाकिस्तान के पास न कुछ न, पाकिस्तान हमें कुछ देगा. हम हिन्दुस्तानी थे, और हम रहेंगे! सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा। यह बदलाव उसी राज्य में हुआ जहाँ आये दिन गोलाबारी होती थी, सूखे कंठो से जेहादी नारे लगवाए जा रहे थे. जहाँ बच्चों के हाथो में कलम बाद में लेकिन बन्दुक पहले पहुंच जाती थी. विदित हो कि , जब धारा 370 हटा था तब कई कश्मीरी नेताओं ने कहा था कि घाटी में खून की नदिया बहेंगी। लेकिन आज लोगों के हाथ में तिरंगा है और होंठो पर सारे , जहाँ से अच्छा हिन्दोस्ता हमारा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें