Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

ये पेड़ करता है इंसानों जैसी हरकत, सहलाओ तो ज़ोर-ज़ोर से हस्ता है

लखीमपुर खीरी : अक्सर हम कई अजीबो-गरीब चीज़ें अपने आस-पास देखते हैं। जिन्हे देख कर हमें काफी अचम्भा होता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही सामने आया है। दरअसल दुधवा टाइगर रिजर्व के कर्तनिया घाट वन्यजीव विहार में एक ऐसा दुर्लभ पेड़ है जो इंसानों जैसी हरकतें करता है। जैसे इंसान को गुदगुदी होती है ठीक वैसे ही इस पेड़ को भी होती है। कोई भी जब इस पेड़ का तना सहलाता है तो उसे भी गुदगुदी होने लगती है।

- Advertisement -

दुधवा टाइगर रिजर्व का वातावरण रहस्य और रोमांच से भरा हुआ है। यहां 75 प्रजातियों के वृक्ष, 21 प्रकार की झाड़ियां, 77 प्रजातियों की घासों के अलावा 179 प्रजातियों के जलीय पौधे हैं। इन्हीं में से एक यह पेड़ भी है। यह पेड़ लॉफिंग ट्री के नाम से प्रसिद्घ है। पेड़ दुधवा टाइगर रिजर्व के कर्तनिया घाट वन्यजीव विहार में मौजूद है। इसकी खासियत यह है कि इसका तना सहलाने पर इसकी टहनियां और पत्ते हिलने लगते हैं और खिलखिलाने जैसी आवाज आती है। इसलिए इसे लॉफिंग ट्री या गुदगुदी वाला पेड़ कहा जाता है।

हैरत में पड़ जाते हैं सैलानी

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक बताते हैं कि दुधवा आने वाले सैलानी इस अद्भुत पेड़ को देखकर हैरत में पड़ जाते हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व में जिस तरह यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और दुर्लभ जीव सैलानियों को आकर्षित करते हैं, उसी तरह यह लॉफिंग ट्री या गुदगुदी वाला पेड़ भी सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बन जाता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें