Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

SP को बड़ा झटका : बदसलूकी की शिकार रितू सिंह ने थामा कांग्रेस का दामन, प्रियंका का प्यार बना मरहम

लखीमपुर खीरी : लखीमपुर खीरी की रितु सिंह को तो सभी जानते ही हैं। बीते ब्लाक प्रमुख चुनाव में बदसलूकी की शिकार होने के बाद वह सुर्ख़ियों में आ गईं थीं। इस बदसलूकी से आहत SP कैंडिडेट रितु सिंह ने अब कांग्रेस का दामन थाम लिया है। शनिवार को लखनऊ में प्रियंका गांधी की मौजूदगी में रितू सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि SP प्रमुख अखिलेश यादव ने रितू सिंह को आश्वासन दिया था लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का मरहम काम कर गया।

- Advertisement -
रितू सिंह ने थामा कांग्रेस का दामन

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रितु ने कहा,’एक महिला होने के नाते प्रियंका गांधी ने महिला के सम्मान में भरसक आवाज उठाई। वह मुझसे मिलने आईं। जबकि समाजवादी पार्टी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी तक नहीं करा पाई।’

आठ जुलाई 2021 को ब्लॉक प्रमुख चुनाव का नामांकन होना था। नामांकन के दौरान पसगवां ब्लॉक परिसर में SP कैंडिडेट रितु सिंह और उनकी प्रस्तावक अनीता यादव से भाजपा समर्थकों ने उनके कपडे फाड़कर बदसलूकी की थी। बता दें कि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा भी मौके पर मौजूद थीं। भाजपा कार्यकर्ताओं के इस सलूक के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल गया था। जिसके बाद घटना के अगले दिन ही यानी 9 जुलाई को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रितु सिंह से लखनऊ में मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया था।

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई थी बदसलूकी

अखिलेश यादव ने इस मामले को महिला सुरक्षा से जोड़कर BJP के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इस मामले को लेकर सपा ने सियासत शुरू की और आगामी विधान सभा चुनाव के लिये मुद्दा भी बनाया। घटना के दस दिन बाद 17 जुलाई को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ से चलकर पीड़ित के घर पहुंचीं और रितु सिंह से मुलाकात की। 20 मिनट की इस बातचीत ने ऐसा जरूर कुछ किया कि सपा प्रत्याशी रितु ने प्रियंका को अपने करीब महसूस किया। इसी का नतीजा शनिवार को सामने आया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें