Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

28 को शरद पूर्णिमा पर लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, समय जान लीजिए

साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के दिन लगेगा। चंद्र ग्रहण मध्यरात्रि में 1:04 बजे से 2:22 बजे तक लगा रहेगा। एक घंटे 18 मिनट तक लगने वाले चंद्र ग्रहण के पहले नौ घंटे सूतक काल रहेगा। इस दिन चंद्रमा बृहस्पति ग्रह के निकट होगा।

- Advertisement -

मंगलवार यानी 24 अक्टूबर को चंद्रमा शनि ग्रह के निकट रहेगा। तारामंडल के निदेशक डॉ. वाई रवि किरन ने बताया कि चंद्र ग्रहण को सामान्य तरीके से देखा जा सकता है। इसका आंखों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बताया कि चंद्र ग्रहण की स्थिति तब बनती है, जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है और इसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है।

इस दौरान पृथ्वी सूर्य की रोशनी को चंद्रमा तक पहुंचने से रोकती है, जिससे चंद्रमा लाल-भूरा या नारंगी रंग में दिखाई देता है। निदेशक ने बताया कि भारत के अलावा यह चंद्र ग्रहण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया सहित विश्व के कई हिस्सों में दिखाई देगा।

 

ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना है

ग्रहण के दौरान भगवान की मूर्ति स्पर्श नहीं करना चाहिए। कुछ खाने-पीने से भी बचना चाहिए। साथ ही ग्रहण के बाद घर की सफाई करने के बाद ही पूजा-पाठ और दान-दक्षिणा करना चाहिए। चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को नहीं सोना चाहिए। साथ ही चंद्र ग्रहण से पहले ही तुलसी की पत्ती को तोड़ लें और भोजन में डाल दें। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य न करें।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें