Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

राम मंदिर में भक्त चढ़ा सकेंगे सिर्फ ‘भाव’ का प्रसाद, इस परंपरा से पूजे जाएंगे रामलला

अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ रामलला के हर रोज विधि-विधान से पूजन की भी तैयारी हो रही है। रामलला को जगाने से लेकर सुलाने तक का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। कब वह कौन सा वस्त्र धारण करेंगे, कब उनका कौन सा स्नान होगा, नियमित खान-पान क्या होगा… इसका पूरी तैयारी हो रही है। राम मंदिर में रामलला की पूजा रामानंदी परंपरा से होगी। प्राण प्रतिष्ठा के बाद धार्मिक कार्यक्रमों और पूजन व्यवस्था का पूरा शेड्यूल तैयार करने की जिम्मेदारी राम मंदिर ट्रस्ट ने श्री राम सेवा विधान समिति को दी है। रामलला की पूजा के दौरान भक्तों को दर्शन करवाने की भी खास तैयारी है, पर भक्त अपनी ओर से कोई प्रसाद नहीं चढ़ा सकेंगे। वह ‘भाव’ लेकर रामलला के दर्शन करेंगे और ट्रस्ट की ओर से ही उन्हें प्रसाद दिया जाएगा।

- Advertisement -

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक राम मंदिर रामानंदी परंपरा का है और यहां पूजा भी इसी पद्धति से होगी। अयोध्या के 90 फीसदी मंदिरों में इसी परंपरा से पूजा होती है। अयोध्या के मंदिरों में रामानंदीय परंपरा से पूजा होने की कोई खास वजह है? राम मंदिर के पुजारी प्रेम चंद्र त्रिपाठी कहते हैं कि इसके पीछे भी एक कथा प्रचलित है। 14वीं शताब्दी में स्वामी रामानंदाचार्य के धार्मिक प्रचार-प्रसार से हिंदू धर्म पर होने वाले मुगलकालीन आक्रांताओं के हमलों से बचाने की मुहिम चलाई गई थी।

वैष्णव, शैव और शाक्त इन तीन धार्मिक परंपराओं में स्वामी रामानंदाचार्य ने वैष्णव पूजा परंपरा को प्रचार अभियान का साधन बनाया, जिसमें श्रीराम और सीता को अपना ईष्ट आराध्य मानकर पूजा की जाती है। अयोध्या में अपने आराध्य श्रीराम की पूजा को श्रेष्ठ मानकर इस पूजन पद्धति को अपनाया गया। हालांकि, दक्षिण के वैष्णव संत स्वामी रामानुजाचार्य की पूजा परंपरा में भगवान विष्णु और लक्ष्मी को ईष्ट आराध्य माना जाता है, जिनका अवतार भगवान श्रीराम और सीता को मानते हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें