Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Tania Singh Suicide: मॉडल तान्या सिंह की हत्या का क्या है राज !

Tania Singh Suicide: मॉडल तान‍िया सिंह सुसाइड मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आपको बता दे, तान‍िया सिंह सुसाइड मामले में अब सूरत पुलिस ने अपनी जांच का दायरा और बढ़ा दिया है. इस मामले में पुलिस ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को पूछताछ के ल‍िए बुला सकती है.

- Advertisement -

 

पुलिस की अब तक की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. वहीं पुलिस ने तान‍िया का मोबाइल जब्त कर ल‍िया है. अब पुलिस मोबाइल की CDR यानी की कॉल डिटेल रिकॉर्ड से इस मामले की तह तक पहुंचने की कोश‍िश कर रही है. आपको बता दे, तान‍िया मॉडलिंग और इवेंट मैनेजमेंट का काम करती थीं. तान‍िया ने 19 फरवरी को सुसाइड किया था.

 

 

पुलिस की जांच में सामने आया है कि अभ‍िषेक के साथ मॉडल तान‍िया सिंह के कई फोटोज थी। तान‍िया ने इंस्टाग्राम पर कई मैसेज आईपीएल क्रिकेटर अभ‍िषेक को भेजे थे, हालांकि उनको अभ‍िषेक ने कोई भी जवाब नहीं दिया था. पुलिस की रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि जब तान‍िया ने सुसाइड किया तो उनके कान में हेडफोन लगे हुए थे. हालांकि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. सूरत पुलिस के ACP VR मल्होत्रा ने कहा- 19 फरवरी को तान‍िया सिंह ने पंखे से लटकर लटककर सुसाइड किया था. 

इसके बाद तान‍िया के पिता भवानी सिंह ने वेसु पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. उनकी श‍िकायत पर मामला दर्ज किया गया था. फ‍िलहाल मामले की जांच चल रही है, मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड सामने आ गई है. अब आगे संबध‍ित लोगों से पूछताछ करने के लिए नोटिस भेज दिया गया है. तान‍िया के पर‍िवार का स्टेटमेंट लेने का काम पुल‍िस की ओर से किया जा रहा है. इसी के साथ वीआर मल्होत्रा ने कहा आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर उनकी कई तस्वीरें सामने आयी हैं, वहीं तान‍िया के मोबाइल से अभिषेक शर्मा को कुछ मैसेज भी भेजे गए हैं, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है. एसीपी मल्होत्रा ने कहा कि जरूरत पड़ी तो अभिषेक शर्मा को पूछताछ के लिए भी बुलाया जाएगा. फ‍िलहाल अभिषेक के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है. एसीपी मल्होत्रा ने कहा क‍ि तान‍िया सिंह के मोबाइल से कई मैसेज मिले हैं, लेकिन इस बारे में मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी जा सकती है. एसीपी मल्होत्रा ने यह भी कि कहा कि अभिषेक शर्मा और तान‍िया के इंस्टाग्राम पिक्चर्स से ये बात फैल रही है कि दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी, लेकिन इस मामले पर जांच जारी है. तान‍िया ने अभ‍िषेक को मैसेजेस भेजे थे, लेकिन कोई कॉल नहीं की थी. मॉडल तान‍िया सिंह ने घर में पंखे से लटककर सुसाइड क्यों क‍िया, 19 फरवरी की रात को उन्होंने यह कदम क्यों उठाया? ये बात अबतक समझ में नहीं आयी है, सवाल बहुत हैं पर जवाब एक भी नहीं। आपको बात दे, तान‍िया सिंह सुसाइड मामले में जिन अभिषेक शर्मा का नाम सामने आया है, वो IPL में फ‍िलहाल सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े हुए हैं. वह ऑलराउंडर हैं. 

 

 

उन्होंने IPL में 47 मैचों में 137.38 के स्ट्राइक रेट से 893 रन बनाए हैं. उनका हाइएस्ट स्कोर 75 रन है. उन्होंने अबतक आईपीएल में 4 अर्धशतक लगाए हैं और 9 विकेट लिए हैं. अभ‍िषेक को साल 2022 के आईपीएल ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने साढ़े 6 करोड़ रुपए में खरीदा था.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें