Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

इन सितारों से सजेगी अयोध्या की रामलीला, जानें कौन किस किरदार में आएगा नज़र

अयोध्या : अयोध्या में इस साल होने वाली रामलीला काफी खास होने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार रामलीला में कई बड़े सितारे नज़र आने वाले हैं। रामलीला 6 अक्टूबर को शुरू होगी। जिसकी तैयारियों अभी से सब लग चुके हैं। इस साल की रामलीला का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा। लोक गायिका मालिनी अवस्थी और भाग्यश्री जैसे बड़े कलाकार रामलीला के मंच की शोभा को बढ़ाएंगे।

- Advertisement -

मालिनी अवस्थी शबरी की भूमिका निभाएंगी

6 अक्टूबर से शुरू होने जा रही अयोध्या की रामलीला में कई बड़े सितारे अपने एक्टिंग का हुनर मंच पर बिखेरने वाले हैं। मशहूर लोक गायिका मालिनी अवस्थी माता शबरी का किरदार निभाने वाली हैं। मालिनी अवस्थी को देश विदेश में खूब ख्याति प्राप्त है।

दूरदर्शन पर होगा लाइव प्रसारण

इस बार रामलीला का लाइव प्रसारण 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर रात 7 बजे से 10 बजे तक दूरदर्शन पर किया जाएगा।

माता सीता के रोल में नजर आएंगी भाग्यश्री

बता दें कि फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री माता सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं। भगवान राम का रोल राहुल जाटव निभाएंगे। शक्ति कपूर, शाहबाज खान, रजा मुराद, असरानी, बिंदु दारा सिंह समेत कई फिल्मी हस्तियां रामलीला का मंचन करेंगी। अयोध्या की रामलीला में सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी भी नजर आएंगे। भोजपुरी जगत के एक और सुपरस्टार इस रामलीला में नज़र आएंगे। अभिनेता रवि किशन परशुराम की भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें